{"_id":"672e643edd490760070cafa4","slug":"roadways-bus-crushed-after-collision-between-two-bikes-three-dead-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-136760-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: दो बाइकों की भिड़ंत के बाद रोडवेज बस ने रौंदा, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: दो बाइकों की भिड़ंत के बाद रोडवेज बस ने रौंदा, तीन की मौत
Sat, 09 Nov 2024 12:49 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 09 Nov 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। एटा रोड पर शुक्रवार देर शाम भीषण हादसा हो गया। आमने-सामने से बाइकों की भिड़ंत के बाद पीछे से रोडवेज बस ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। थाना रजावली अंतर्गत गांव नगला सिकंदर निवासी मेहताब अली के पुत्र की शादी है। शुक्रवार को उसके यहां मंडप की दावत थी। दावत में मेहताब अली के भाई अजरुद्दीन ने अपने ट्रक मिस्त्री दोस्त अफसर अली को आमंत्रित किया था। अफसर अली 26 निवासी सेवला नैनाना जाट, थाना सदर आगरा अपने चार साथियों सहित दो बाइकों से दावत खाने पहुंचे थे। देर शाम पांचों लोग नगला सिकंदर से दावत खाकर वापस घर लौट रहे थे। उनकी बाइकें करीब दो किलोमीटर दूर थाना पचोखरा के गांव नगला दल के पास पहुंचीं, तभी विपरीत दिशा से जा रही एक बाइक ने अफसर अली की बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों बाइकें और उन पर सवार लोग सड़क पर गिर पड़े। इसी बीच टूंडला की ओर से जा रही रोडवेज बस ने दोनों बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार सलमान (22), कमल (18) निवासी मोहबल्ली थाना रजावली की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल इरफान (21) निवासी जखोदा थाना मलपुरा की उपचार के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई।
हादसे में अफसर अली (26) व शालू निवासी सेवला नैनाना जाट, थाना सदर आगरा गंभीर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी पारुल मिश्रा का कहना है कि हादसे की फोन पर जानकारी हुई थी। दो बाइकों की भिड़ंत के बाद रोडवेज बस ने सड़क पर गिरे युवकों को रौंद दिया था। दो की मौके पर ही व एक की उपचार ले जाने के दौरान मौत हुई है। घायलों को उपचार के लिए आगरा भेजा गया है।