फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Roadways bus collides with tractor while trying to save dog, 6 injured

Firozabad News: कुत्ते को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर से भिड़ी रोडवेज बस, 6 घायल

Tue, 12 Mar 2024 05:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 12 Mar 2024 05:04 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus collides with tractor while trying to save dog, 6 injured
जसराना (फिरोजाबाद)। कुत्ते को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई रोडवेज बस सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में रोडवेज बस में सवार छह यात्री घायल हो गए। मौके पर लगी लोगों की भीड़ एवं पुलिसकर्मियों ने घायलों को उपचार के लिए जसराना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां हालत गंभीर होने पर तीन सवारियों को फिरोजाबाद रेफर कर दिया। पुलिस ने बस और ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लिया है।एटा डिपो की बस शिकोहाबाद से सवारियां भरकर एटा जा रही थी। एटा-शिकोहाबाद मार्ग के गांव नगला हंसी के पास बस के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया। बस के सामने कुत्ता आने से चालक ने उसको बचाने का प्रयास किया। इसके चलते बस अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। रोडवेज बस के ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने पर जहां ट्रैक्टर के चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। वहीं बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। इस दौरान बस की चद्दर फटने से उसमें बैठीं विमला देवी (55) निवासी मेहनी थाना मारहरा एटा उनकी पुत्रवधु सपना (32) पत्नी रिंकू यादव, उमाशंकर (48) निवासी नौरंगाबाद थाना सकीट एटा, फूलन सिंह (55) निवासी खद्रीपुठ थाना बसरेहर इटावा, हेमराज सिंह (60) निवासी उतवल सिंहपुर एका, बीना (23) पत्नी गुलशन यादव निवासी श्योमई थाना खैरगढ़ घायल हो गईं।
विज्ञापन

हादसे के बाद जहां मौके पर लोगों की भीड़ लग गई, वहीं सूचना मिलने पर थाना जसराना से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए भेजा। वहीं क्रेन के माध्यम से बस और ट्रैक्टर को अलग कर यातायात को भी सुचारू करवाया। इस दौरान आधा घंटे से भी अधिक समय तक एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर यातायात बाधित रहा। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कुत्ते को बचाने के प्रयास में रोडवेज बस और ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गई थी। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। यातायात को सुचारू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed