फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Roadway bus hits car on highway, husband and wife die

Firozabad News: हाईवे पर रोडवेजे बस ने कार में मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत

Sat, 11 Nov 2023 12:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 11 Nov 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Roadway bus hits car on highway, husband and wife die
टूंडला। आगरा हाईवे पर एफएच मेडीकल काॅलेज के पास रोडवेज बस ने पीछे से कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार पति-पत्नी सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दंपती की मौत हो गई। थाना नारखी के गांव नसीरपुर कोटला निवासी 55 वर्षीय रामबाबू दिल्ली के सेक्टर 22 थाना बेगमपुर रोहिणी अंतर्गत बेगम विहार में अपने पुत्र नवीन कुमार सविता के साथ रहते थे। वह बृहस्पतिवार रात 11.50 बजे पैतृक गांव से कार द्वारा दिल्ली जा रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी रामा 50, छोटा भाई रामनिवासी 35, भाई की पत्नी बीना 30 एवं चालक योगेश निवासी बजीरपुर कोटला थाना नारखी थे।
विज्ञापन

उनकी कार एफएच मेडीकल काॅलेज के पास पहुंची तभी पीछे से तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार सभी लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एफएच चौकी पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान रामबाबू व उनकी पत्नी रामा की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है। थाना प्रभारी प्रमोद पंवार ने बताया कि हादसे में पति-पत्नी की मौत हुई है। कार चालक सहित तीन घायल हैं। मृतकों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed