फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   road, constraction, nagar nigan, firozabad

नगर निगम ने गलियों के गड्ढे भरना शुरू किए

Fri, 11 Sep 2020 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
road, constraction, nagar nigan, firozabad
नगला भाऊ क्षेत्र में नगला निगम द्वारा गली में कराया गया पेचवर्क - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जर्जर गलियों को लेकर अमर उजाला द्वारा शुरू किए गए अभियान के बाद नगर निगम ने जर्जर रास्तों के गड्ढे भरवाने का काम शुरू करा दिया है। शुक्रवार को नगर निगम द्वारा वार्ड संख्या 35 नगला भाऊ और वार्ड संख्या 12 ककरुऊ कोठी क्षेत्र में पेचवर्क का कार्य कराया। अन्य क्षेत्रों में भी जर्जर गलियों की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू दिया जाएगा।
विज्ञापन

पाइपलाइन डाले जाने के बाद नगर निगम क्षेत्र के कई मोहल्ले और गलियों की हालत खराब हो चुकी है। निर्माण के लिए क्षेत्रीय लोग और क्षेत्रीय पार्षद कई बार नगर निगम अधिकारियों से मांग भी कर चुके हैं, लेकिन निर्माण और पेचवर्क नहीं हो पा रहा था। जिससे गलियों की स्थिति को सुधारा जा सके। इसके चलते अमर उजाला द्वारा अभियान शुरू किया गया है। नगर निगम ने शुक्रवार से गड्ढों को भरवाने काम शुरू कराया।
विज्ञापन

वार्ड संख्या 35 नगला भाऊ क्षेत्र की गलियों में मरम्मत कराई गई। वहीं ककरुऊ कोठी क्षेत्र में भी पेचवर्क का कार्य कराया गया। सहायक अभियंता अमनेंद्र गौतम ने बताया कि जो गलियां पेचवर्क कराने से ठीक हो सकती हैं, उनकी मरम्मत कराई जा रही है। कुछ गलियों के टेंडर निकल चुके हैं। उनमें जल्द ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द गड्ढा मुक्त होंगी गलियां : महापौर
महापौर नूतन राठौर ने कहा है कि शहर में अधिकांश गलियां पानी की पाइप लाइन डाले जाने के दौरान खराब हुई हैं। वहीं जहां टेंडर होने के बाद काम शुरू नहीं हुआ है वहां भी शीघ्र काम शुरू करा दिया जाएगा। गांधी नगर की मुख्य गली जर्जर है। इस गली का निर्माण भी जल्द कराया जाएगा। वहीं जिल गलियों के टेंडर नहीं हुए हैं उन गलियों के गड्ढे पेंच वर्क के साथ भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed