{"_id":"5f2010778ebc3e63b37676d2","slug":"road-accident-firozabad-news-agr452367986","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसागंज के करहल रोड पर हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसागंज के करहल रोड पर हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/सिरसागंज। थाना सिरसागंज के करहल रोड पर किसी वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। परिजनों ने बताया कि युवक फौज में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था।
मैनपुरी थाना बरनाहाल पलगवां निवासी जयकुमार (27) पुत्र महेशचंद्र थाना सिरसागंज के इमलिया तिराहा पर अपने ताऊ के यहां रहता है। वह करहल रोड पर सोमवार देर शाम दौड़ लगाने गया था। तभी किसी वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गया। हादसे की सूचना पर युवक के ताऊ गणेश कुमार परिवार के साथ पहुंच गए और घायल हो सीएचसी सिरसागंज पहुंचाया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सिरसागंज पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने बताया कि जयकुमार पिछले काफी दिनों से सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। प्रतिदिन सुबह-शाम को दौड़ लगाने रोड पर जाता था। थाना प्रभारी निरीक्षक सिरसागंज गिरीशचंद्र गौतम ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।