{"_id":"60c8ec768ebc3e2d4779996c","slug":"ritu-panchami-ritu-panchami-festival-chhadamilal-mandir-chhadamilal-jain-mandir-firozabad-news-agr4959425135","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रुत पंचमी पर जैन मंदिरों में मां जिनवाणी की की गई आराधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रुत पंचमी पर जैन मंदिरों में मां जिनवाणी की की गई आराधना
विज्ञापन
फिरोजाबाद। श्रुत पंचमी का पर्व जैन समाज ने मंदिरों में धूमधाम के साथ मनाया। मंदिरों में मां जिनवाणी की आराधना हुई। मां सरस्वती का पूजन भी विधि विधान के साथ किया गया। छदामीलाल मंदिर में बैंडबाजों के साथ मां जिनवाणी की भव्य पालकी निकाली गई। मां के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।
छदामीलाल मंदिर में जैन मुनि सुरत्न सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में पूजा-अर्चना की गई। साहित्य और मां जिनवाणी की पालकी को आकर्षक रूप से सजाया गया। इसके बाद मां जिनवाणी का पूजन किया गया। इधर, नगर के अन्य मंदिरों में प्रवचन और पूजा-अर्चना की गई।
जैन दिगंबर युवा संघर्ष समिति के निर्देश संजय जैन पीआरओ ने बताया कि श्रुत पंचमी पर्व ज्ञान की स्तुति करने, प्राचीन ग्रंथों के रखरखाव करने के लिए मनाया जाता है। पंडित अजित शास्त्री ने श्रुत पंचमी का महत्व बताया। आदीश जैन, मोहित जैन, निमिष जैन, जीतू जैन, सुविधि जैन, प्रदीप जैन आदि उपस्थित रहे।