फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Rights leaders met with swearing

शपथ ग्रहण के साथ प्रधानों को मिले अधिकार

Tue, 01 Mar 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 01 Mar 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Rights leaders met with swearing
 जिले के 246 ग्राम प्रधानों एवं सदस्यों को सभी ब्लाकों में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान ब्लाकों पर काफी गहमा-गहमी की स्थिति रही। नारखी ब्लाक की ग्राम पंचायत बरतरा के प्रधान के हत्या के मामले में नामजद होने के कारण उनके स्थान पर शपथ लेने पहुंचे दूसरे व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

जिले की 570 ग्राम पंचायतों में कोरम का अभाव होने के कारण 323 को शपथ दिलाई जा सकी थी। ऐसे में जिले के 247 पंचायतों में प्रधान निर्वाचित होने के बाद भी उन्हें काम करने का अधिकार नहीं था। इस पर आयोग ने जिले में रिक्त 2563 ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। चुनाव संपन्न हो ने के साथ ही मंगलवार को सभी ब्लाकों में प्रधान एवं सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई गई। फीरोजाबाद ब्लाक में 31 प्रधानों के साथ 302 ग्राम पंचायत सदस्यों के शपथ बीडीओ पीएन यादव ने दिलाई। उन्होंने ग्राम पंचायतों का काम पूरी ईमानदारी से करने की सीख दी। एडीओ पंचायत रामशंकर, पंचायत सचिव हरेंद्र बघेल एवं साबिर अली सहित काफी लोग मौजूद थे। इधर नारखी ब्लाक में 28 प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाने के लिए तहसीलदार टूंडला पहुंचे। नारखी की बरतरा की ग्राम पंचायत से प्रधान सत्यप्रकाश के स्थान पर दूसरा व्यक्ति शपथ लेने पहुंचा। इसकी भनक लगते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जांच की तो वह गौंछ निवासी हरपाल था। वहीं टूंडला में 16, एका ब्लाक में नौ, शिकोहाबाद में 38, मदनपुर में 42, अरांव में 31 एवं जसराना में 11 प्रधान, 225 सदस्य एवं हाथवंत में 41 प्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


घूंघट की ओट में पहुंची महिलाएं
ब्लाकों में शपथ ग्रहण के दौरान कई महिला सदस्याएं घूंघट की ओट में पहुंची। कोई पति के साथ तो कोई परिवारीजनों के साथ पहुंची। कई प्रधान एवं सदस्य तो दुधमुंहे बच्चों के साथ पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


246 पंचायतों में पहली बैठक आठ मार्च को
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। डीएम निधि केसरवानी ने कहा कि जिले की जिन 247 ग्राम पंचायतों के प्रधान व सदस्यों को एक मार्च को शपथ दिलाई जाएगी। उन ग्राम पंचायतों की पहली बैठक आठ मार्च को संबंधित ग्राम पंचायतों में होगी। उन्होंने कहा कि प्रधान की अध्यक्षता में होने वाली प्रथम बैठक में ग्राम पंचायत संचालन के लिए छह समितियों का गठन किया जाएगा। बैठक की कार्रवाई दस मार्च तक डीपीआरओ कार्यालय को भेजनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed