{"_id":"669d678073b3b125170b7756","slug":"retired-soldier-and-son-beat-up-trainee-inspector-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-129568-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: रिटायर्ड फौजी और बेटे ने प्रशिक्षु दरोगा को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: रिटायर्ड फौजी और बेटे ने प्रशिक्षु दरोगा को पीटा
Mon, 22 Jul 2024 01:24 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 22 Jul 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। कार और बाइक की टक्कर के बाद कार सवारों को समझाना प्रशिक्षु दरोगा को महंगा पड़ गया। कार सवार फौजी एवं रिटायर्ड फौजी ने प्रशिक्षु दरोगा पर अपना गुस्सा निकाल दिया। पिता-पुत्र ने दरोगा से मारपीट कर दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार चालक पिता-पुत्र को हिरासत में लिया है।
रविवार दोपहर बाइक सवार स्टेशन से शिकोहाबाद आ रहा था। पीछे नीले रंग की कार फौजी चला रहा था। साथ में फौज से सेवानिवृत उसका पिता सवार था। बाइक से आगे निकलने के चक्कर में कार चालक ने लापरवाही बरतते हुए आगे चल रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस वजह से कार चालक एवं बाइक सवार के बीच विवाद शुरू हो गया। कार सवार पिता-पुत्र ने बाइक सवार के साथ मारपीट कर दी। उस दौरान नहर पुल पर तैनात प्रशिक्षु दरोगा निशांत कुमार विवाद होता देख वहां पहुंच गए। उन्होंने कार सवार पिता-पुत्र को समझाने का प्रयास किया। इसी बीच दोनों पिता-पुत्र ने प्रशिक्षु दरोगा के साथ मारपीट कर दी। दरोगा की पिटाई की सूचना मिलने पर थाने से पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने दोनों आरोपी पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया। पुलिस कार सवारों से पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी पिता-पुत्र नसीरपुर क्षेत्र के गांव शेखपुर के रहने वाले हैं। दोनों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की जा रही है।