फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Retired employee's bag full of money missing from Punjab National Bank premises

पंजाब नेशनल बैंक परिसर से सेवानिवृत कर्मचारी का रुपयों से भरा बैग गायब

Fri, 04 Mar 2022 11:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Retired employee's bag full of money missing from Punjab National Bank premises
शिकोहाबाद। शुक्रवार को नगर के बड़ा बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक में एक सेवानिवृत्त विद्युतकर्मी अपनी पेंशन निकालने गया था। 47 हजार रुपये निकालने के बाद एटीएम कार्ड लेने के लिए उसने फार्म भरा। जब फार्म पर बैंक कर्मचारी हस्ताक्षर करा रहा था, तभी उसका मेज पर रखा बैग गायब हो गया। बैग में 47 हजार रुपये रखे थे। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।
विज्ञापन

जसराना के मोहल्ला मझौआ निवासी हरबीर सिंह (70) विद्युत विभाग में तैनात थे। उनका खाता नगर की पंजाब नेशनल बैंक में है। शुक्रवार को वह पेंशन निकालने के लिए बैंक आए थे। 47 हजार रुपये निकालकर उन्होंने बैग में रख लिए। एटीएम कार्ड के लिए वह फार्म पर हस्ताक्षर कर रहे थे, तभी मेज पर रखा बैग गायब हो गया। काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस और बैंक प्रबंधक ने जब सीसीटीवी कैमरा खंगाला तो बैग ले जाता हुआ एक युवक दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे चेक किए हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed