फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Result without exam became the reason for stress

बगैर परीक्षा के रिजल्ट बना तनाव का कारण

Mon, 02 Aug 2021 07:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
Result without exam became the reason for stress
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड ने बिना परीक्षा के घोषित किया रिजल्ट कई विद्यार्थियों के लिए तनाव का कारण बन गया है। जिले में करीब एक हजार विद्यार्थी ऐसे हैं, रिजल्ट में कई विसंगतियां आई हैं। कई परीक्षार्थियों के रिजल्ट पर अंक नहीं चढ़ाए हैं। सिर्फ प्रमोट लिख दिया है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हो गए हैं। राजकीय कॉलेजों का सबसे बुरा हाल रहा है। विद्यालय में सिर्फ एक या दो ही विद्यार्थी उत्तीर्ण किए गए हैं। इस समस्या को स्कूल संचालक बोर्ड को अवगत करा रहे हैं। प्राइवेट विद्यार्थियों का रिजल्ट भी अपूर्ण दिखाया है।
विज्ञापन

इस बार विद्यार्थियों के पास करने का आधार कक्षा नौ व 11 की वार्षिक व अर्द्धवार्षिक परीक्षा और हाई स्कूल व इंटर की प्री बोर्ड की परीक्षा बना है। इन सभी के नंबर बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड कराए थे। उसी के आधार पर परीक्षा फल तैयार किया गया। मगर विद्यालयों की ओर से वेबसाइट पर नंबर अपलोड होने के बावजूद विद्यार्थियों के अंक पत्रों पर उनका अंकन नहीं किया गया हैं और उनको प्रोन्नत कर दिया गया है। राजकीय हाईस्कूल सोथरा में कक्षा दसवीं में सिर्फ एक ही विद्यार्थी उत्तीर्ण हुआ है। शेष विद्यार्थियों गणित में फेल हो गए हैं। कई विद्यार्थी प्रमोट किए गए हैं। थ्योरी के अंक नहीं आए हैं। इसी तरह राजकीय विद्यालय नगला खेड़ा में सिर्फ एक विद्यार्थी उत्तीर्ण हुआ है। शेष विद्यार्थियों को सामाजिक विद्यालय में फेल कर दिया है। राजकीय स्कूल नसीरपुर, करहरा और बसई मोहम्मदपुर में भी यही हाल है। रिजल्ट में खामी के कारण विद्यार्थी और अभिभावक स्कूल के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

जो बनाया मानक, उस हिसाब से नहीं दिए अंक
बोर्ड ने जो मानक तैयार किया था। उस हिसाब से शिक्षकों ने अंकों को वेबसाइट पर अपलोड किया था। शिक्षकों का कहना है कि अपलोड के अनुुसार अंक नहीं आए हैं। इससे विद्यार्थियों के अंक कम रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई स्कूलों में यह समस्या सामने आई हैं। बोर्ड ने ऐसे विद्यार्थियों का डाटा मांगा है। हमने स्कूल प्रधानाचार्यों को अवगत करा दिया है। यह समस्याओं का जल्द ही समाधान कराया जाएगा।
बालमुकुंद प्रसाद, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed