फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Responsibility of Ramlila handed over to a five member team

Firozabad News: पांच सदस्यीय टीम को सौंपी रामलीला की जिम्मेदारी

Tue, 12 Aug 2025 06:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 12 Aug 2025 06:42 PM IST
विज्ञापन
Responsibility of Ramlila handed over to a five member team
शिकोहाबादफोटो-05-गांव वासुदेवमई में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपाई एवं ग्रामीण। संवाद
जसराना। सनातन धर्म श्री रामलीला समिति की बैठक अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता के आवास पर संपन्न हुई। बैठक के दौरान सनातन धर्म श्रीरामलीला महोत्सव समिति को लेकर चर्चा की गई। पुरानी कमेटी द्वारा असमर्थता व्यक्त करने पर नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

समाज के लोगों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया। कमेटी में व्यापार मंडल जसराना के अध्यक्ष नवीन शिवहरे, सचिन पवार, वरुण गुप्ता, अमित मोहन लोधी एवं ललित गुप्ता को चुना गया। वरिष्ठजनों ने शीघ्र ही अपनी कमेटी का चयन कर रामलीला का मंचन कराने को कहा। चयनित पदाधिकारियों का लोगों ने स्वागत एवं सम्मान किया।
विज्ञापन

इस दौरान चयनित सदस्यों ने कहा सभी के सहयोग से जसराना में रामलीला के मंचन का आयोजन होगा। भव्यता के साथ श्रीराम जी की बारात निकालने के साथ रामलीला का मंच कराया जाएगा। इस मौके पर ओमप्रकाश गुप्ता, प्रमोद शिवहरे, अशोक गुप्ता, संजीव गुप्ता, धीरेंद्र यादव, अमित गुप्ता, हिमांश बघेल, अमलेंद्र कुमार, संजय गुप्ता, विकास ठाकुर, जीतू गुप्ता, मोहित गुप्ता, मुलायम सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed