{"_id":"588f7bad4f1c1b7c3de811d7","slug":"resolved-to-follow-the-path-of-non-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
Updated Mon, 30 Jan 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
गांधीजी को पुण्यतिथि को किया याद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की ओर से सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इस दौरान गांधीपार्क स्थित बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे कांग्रेसियों ने वहां गंदगी देखकर रोष प्रकट किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने कहा कि बापू ने अहिंसा के बल पर देश को आजादी दिलाई। हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने अहिंसा के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने सफाई न कराने पर नगर निगम की निंदा की। इस मौके पर उमाकांत पचौरी, विवेक तिवारी, वीरेंद्रपाल सिंह, मयंक गोयल प्रशांत तिवारी, महेंद्र तैलंग, महिला जिलाध्यक्ष योगेश दिवाकर, अरविंद शर्मा, प्रदीप दीक्षित, विजय शर्मा, अमित गर्ग, पीके पाराशर मौजूद रहे। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर स्वामी रामतीर्थ इंटर कालेज में विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक यादव, शिक्षक, शिक्षकाओं, छात्र-छात्राओं ने दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। छात्रा श्रेया चतुर्वेदी ने रामधुन रघुपति राघव राजाराम सबको सन्मति दे भगवान की प्रस्तुति दी। शिक्षक शैलेंद्र चतुर्वेदी ने बापूजी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। मौके पर गणेश गुबरेले, उपेंद्र वाजपेयी, सुरेंद्र यादव, सुशील, राकेश, अतुल, वरुण शर्मा मौजूद रहे।
वहीं, टूंडला के आनंद नगर में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पं. श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि देश की आजादी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का बहुत बड़ा योगदान रहा। जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष अनिल कुमार, रमेश मेवाती, शेखर उपाध्याय, शिवा शर्मा, सुनील कश्यप, दलवीर सिंह, पुष्पा यादव, विशाल शर्मा, मुबीना बेगम, पुष्पेन्द्र बघेल, प्रीती जाटव, रामबाबू दिवाकर आदि रहे।