{"_id":"57cc1dee4f1c1b0b503171ad","slug":"resist-laying-interlocking-cc-on-the-road-stopped-working","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसी रोड पर इंटरलॉकिंग बिछाने का विरोध, रोका कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसी रोड पर इंटरलॉकिंग बिछाने का विरोध, रोका कार्य
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 04 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
सड़क निर्माण के कारण हुआ विवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलेसर रोड स्थित मंगलम धर्म कांटे वाली गली में ठेकेदार द्वारा सीसी सड़क के ऊपर गिट्टी डालकर इंटरलॉकिंग बिछाने का कार्य शुरू किया गया तो लोगों ने विरोध कर कार्य रुकवा दिया। आक्रोशित लोगों ने नगर निगम, ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की।
नगर निगम के ठेकेदार मानक को ताक पर रखकर निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। जलेसर रोड टापा पैठ स्थित मंगलम धर्म कांटे वाली गली में निगम द्वारा पूर्व में सीसी निर्माण कराया गया था। सीसी निर्माण होने पर मैन रोड से लोगों को मकान नीचे रह गए थे। इस पर क्षेत्रीय लोगों ने विरोध किया। इस पर नगर निगम ने गली का इंटरलॉकिंग निर्माण के लिए टेंडर उठा दिया। रविवार को ठेकेदार ने सीसी रोड उखाड़े बिना बालू और गिट्टी का बेस बिछाकर इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछवानी शुरू कर दी। इस पर लोगों ने विरोध कर कार्य रुकवा दिया। जनता के विरोध को देखकर मजदूर भाग गए। लोगों का आरोप है कि निगम के एक्सईएन और जेई को अवगत कराने के बाद भी ठेकेदार द्वारा कार्य नहीं रोका गया। मामले में डीएम व नगर आयुक्त से लिखित में शिकायत की गई। विरोध करने वालों में अरुण शर्मा, रमेश चंद्र, रामकिशन शर्मा, शकुंतला देवी, राम दुलारे यादव, सोने सिंह, केशव यादव, डा. ग्रीश, डा. सर्वेश शुक्ला, सुनीता, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहीं।