फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   reservation ka virodh

आरक्षण के विरोध में पुतला दहन करते सर्वण महासभा के चार कार्यकर्ता हिरासत में

Sun, 26 Jan 2020 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
reservation ka virodh
फिरोजाबाद। भारतीय सवर्ण महासभा ने आरक्षण को दस वर्ष को बढ़ाने के विरोध में बोधाश्रम चौराहे पर प्रदर्शन कर पुतला फूंका। इसी के चलते पुलिस ने चार कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में सभी को छोड़ दिया।
विज्ञापन

भारतीय सवर्ण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय के नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, जिलाध्यक्ष ठाकुर मोहन सिंह, दिव्यकांत शर्मा, ठाकुर रमेश सिंह के साथ अन्य पदाधिकारी बोधाश्रम चौराहे पर एकत्रित हुए। आरक्षण को दस वर्ष के लिए बढ़ाने के विरोध में नारेबाजी करते हुए आरक्षण का पुतला फूंका।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय ने कहा केंद्र सरकार ने आरक्षण को दस वर्ष के लिए बढ़ा कर सवर्णों के साथ अन्याय किया है। काले कानून के कारण सवर्ण समाज के 90 प्रतिशत तक अंक लाने वाले पिछड़ जाते हैं। दिनेशचंद्र शर्मा ने कहा कि राजनैतिक दलों को सवर्णों का ख्याल रखना चाहिए। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तर केशवदत्त शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने संजीव उपाध्याय, पंडित दिनेश शर्मा, जिलाध्यक्ष ठाकुर मोहन सिंह एवं दिव्यकांत शर्मा को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि पुतला दहन करने वाले चार लोग ही थे। यदि संख्या ज्यादा होती तो कार्रवाई की जाती। इस कारण उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed