{"_id":"601edab88ebc3e4b64616456","slug":"report-filed-for-cheating-millions-in-the-name-of-a-job-in-a-medical-college-firozabad-news-agr4794661173","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कालेज में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी करने की रिपोट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कालेज में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी करने की रिपोट दर्ज
विज्ञापन
फिरोजाबाद। राजकीय मेडिकल कालेज फिरोजाबाद में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी करने के मामले में न्यायालय के आदेश पर थाना उत्तर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोप लगाया है कि नौकरी लगवाने के नाम पर रुपया लेने दे बाद फर्जी नियुक्त पत्र थमा दिया है।
आगरा के थाना फतेहाबाद के पलिया निवासी वीरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि राजकीय मेडिकल कालेज फिरोजाबाद में नौकरी लगवाने के नाम पर थाना रसूलपुर के आसफाबाद निवासी अजय कुमार शर्मा एवं थाना पचोखरा के निर्भय गढ़ी निवासी रहीस खां से मई 2019 के प्रथम सप्ताह में अस्पताल में नौकरी करने वाले रिषी कुमार व रामकुमार के पास आया था। दोनों ने मेरे बेटे रामकिशोर की नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया था। पीड़ित का कहना है कि आगरा में कोल्डस्टोरेज में रखे आलू को चार लाख रुपया में बेंचने के बाद 20 मई 2019 को अजय कुमार को दो लाख साठ हजार रुपया दिए थे। नियुक्ति पत्र दिए जाते समय 90 हजार रुपया दिए थे। आरोप है कि 14 जून 2019 को स्क्वायर कंपनी का नियुक्ति पत्र इलेक्ट्रिीशियन व जेनरेटर ऑपरेटर का दे दिया था। आरोप है कि उक्त नियुक्त पत्र को लेकर जब मेडिकल कालेज गए तो उसे भगा दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थानों में तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके कारण विवश होकर न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी उत्तर अनूप कुमार भारतीय ने कहा न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज किया है। मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी। रहीस का कहना है मैं तो साइकिल स्टेंड का संचालन करता हूं। नौकरी लगवाने के संबंध में मेरी कोई किसी से बात नहीं हुई है। इस तरह के आरोप मुझे बदनाम करने के उद्देश्य से लगाए हैं।