फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Report filed against six for murder of married woman by beating her

Firozabad News: पीटकर विवाहिता की हत्या में छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 02 Mar 2025 01:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 02 Mar 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Report filed against six for murder of married woman by beating her
फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्र में दो दिन पहले एक विवाहिता की मौत हो गई थी। मामले में विवाहिता के पिता ने दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि ससुरालियों ने पीट-पीटकर उनकी बेटी की हत्या की है। इसके बाद शव को फंदे पर लटका दिया था। मृतका के शरीर पर चोट के कई निशान थे। पिता की तहरीर पर पुलिस ने छह के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

आगरा थाना निबोहरा के पलटुआपुरा निवासी महावीर ने बताया कि उनकी पुत्री सपना का विवाह लोकेंद्र निवासी रूपवास मटसेना के साथ 11 मार्च 2024 को की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज में बोलेरों कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर कई बार उत्पीड़न के साथ पिटाई भी करते थे। कई बार मामले में पंचायतें लगीं। हर बार ससुराली समझौता कर पुत्री को साथ ले जाते थे। कुछ दिन बीतने के बाद उत्पी़ड़न शुरू कर देते थे। 27 फरवरी को लोकेंद्र, भगवती प्रसाद, अंगद, साधना, लीलावती, चंपाराम ने मिलकर पीट-पीटकर उनके बेटी सपना की हत्या कर दी। इसके बाद शव को फंदे पर लटका दिया था। बेटी की शरीर पर कई प्रकार के चोटों के निशान थे। पुलिस ने मामले में सभी लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed