{"_id":"6ab2ce413df3868ff005f138","slug":"report-camping-coach-fire-near-goods-shed-submitted-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-185656-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: मालगोदाम के पास कैंपिंग कोच अग्निकांड की जांच रिपोर्ट दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: मालगोदाम के पास कैंपिंग कोच अग्निकांड की जांच रिपोर्ट दाखिल
विज्ञापन
शिकोहाबाद। रेलवे स्टेशन शिकोहाबाद के मालगोदाम के पास शंटिंग लाइन पर खड़े ट्रैक मेंटिनेंस कैंपिंग कोच में लगी भीषण आग के मामले में जांच प्रक्रिया पूरी हो गई है। रेल प्रशासन द्वारा गठित चार सदस्यीय जांच समिति ने अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रयागराज मंडल के वरिष्ठ रेल प्रशासन को सौंप दी है। रिपोर्ट दाखिल होते ही घटना के जिम्मेदारों पर कार्रवाई की गाज गिरनी तय मानी जा रही है।
12 सितंबर को शिकोहाबाद में खड़े ट्रैक मेंटिनेंस कैंपिंग कोच में आग लग गई थी। हादसे के दौरान कोच में मौजूद एलपीजी गैस सिलिंडर फटने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जांच में मौके से एलपीजी सिलिंडर, बीयर की खाली केन और अन्य संदिग्ध वस्तुएं बरामद हुई थीं, जिसके बाद मेंटिनेंस स्टाफ की लापरवाही उजागर हुई थी। जांच समिति ने मेंटिनेंस कर्मचारियों समेत संबंधित जूनियर इंजीनियरों (जेई) के बयान दर्ज किए थे। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, जांच में लापरवाही सामने आने पर दो जेई कार्रवाई की सीधी जद में आ सकते हैं।
जांच में स्पष्ट हुए कारण, जल्द होगी कार्रवाई
प्रयागराज डिवीजन के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) अमित कुमार सिंह ने बताया कि चार सदस्यीय जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट रेल प्रशासन को सौंप दी है, जिसमें आग लगने के कारणों को भी स्पष्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी कर्मचारी या अधिकारी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सख्त विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।