फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Report against BKU president Bhanu and five hundred farmers

भाकियू भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित पांच सौ किसानों के खिलाफ रिपोर्ट

Mon, 12 Sep 2016 01:15 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Mon, 12 Sep 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Report against BKU president Bhanu and five hundred farmers
भाकियू भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित पांच सौ किसानों के खिलाफ रिपोर्ट - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन भानु द्वारा राज्य और केंद्र सरकारों की वादा-खिलाफी पर भड़के किसानों द्वारा तीन घंटे तक हाईवे जाम रखने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस ने भाकियू भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, प्रदेश अध्यक्ष ओमपाल सिंह सहित 23 पदाधिकारियों एवं 400-500 किसानों के विरुद्ध दर्ज किया गया है।
 किसानों की मांगों को लेकर भाकियू भानु द्वारा लंबे समय से की जा रही मांगों को केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा माने नहीं जाने पर किसानों ने रविवार को टूंडला हाईवे जाम किया था। इसको लेकर थाना पुलिस ने आला अधिकारियों से वार्ता कर भाकियू भानु के विरुद्ध कोतवाली टूंडला में मामला दर्ज किया है। इंस्पेक्टर राजीव यादव ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. भानुप्रताप सिंह भानु, प्रदेश अध्यक्ष ओमपाल सिंह, प्रदेश प्रवक्ता पवन ठाकुर, धनीराम यादव, बनवारीलाल यादव सहित 23 पदाधिकारियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही पुलिस ने 400-500 भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी राजीव यादव ने बताया कि भाकियू भानु के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के विरुद्ध हाईवे जाम कर सार्वजनिक सेवाएं अवरुद्ध करने, लोक व्यवस्था भंग करने, एंबुलेंसों के जाम में फंसने से मरीजों को परेशान करने, आवश्यक वस्तुएं दवाएं, दूध व अन्य के न पहुंच पाने एवं अन्य की धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया जा रहा है। जल्द ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


समाधान नहीं हुआ तो सड़क के साथ रेल भी रोकेंगे
जाम के दौरान भाकियू भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु  प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के साथ अन्याय  कर रही है। यमुना में निर्मल जल नहीं छोड़ा जा रहा। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि टीटीजेड के  अंतर्गत 24 घंटे बिजली नहीं दी जा रही है। देहात की सड़कों वह संपर्क मार्गों की हालत खस्ता है। नहर और बंबों में पानी नहीं है। ऐसे में किसान भूखा मर रहा है और मजबूर होकर आत्महत्या कर रहा है। सरकारें आंखें बंद किए बैठीं हैं। सरकारें किसानों के हित में कार्य नहीं कर सकतीं तो किसान उन्हें उखाड़ फेंकने का कार्य करेंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार में मंत्री और सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी से हुई बातचीत का हवाला देते हुए कहा है कि उन्होंने समस्याओं के निराकरण के लिए दो माह का समय मांगा था लेकिन हमने एक माह का समय दिया  है। यदि एक माह में समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो इस बार सड़क के साथ रेल भी  रोक देंगे। चक्का जाम के दौरान अध्यक्ष ओम प्रताप सिंह, प्रदेश प्रभारी पवन ठाकुर, धनीराम यादव, योगेश  प्रताप सिंह, सतेंद्र सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed