फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   redcross,corona pandamic,remedysivir injection,rescross society,rescross society firozabad,CMO dr neeta kulshrestha

18 सौ रुपये रेडक्रॉस में जमा करके मिलेगा एक रेमडेसिविर इंजेक्शन

Thu, 06 May 2021 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
redcross,corona pandamic,remedysivir injection,rescross society,rescross society firozabad,CMO dr neeta kulshrestha
फिरोजाबाद। अब रेमडेसिवर इंजेक्शन के लिए लोगों को महंगी कीमत नहीं चुकानी होगी। निजी अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग कम दामों पर इंजेक्शन की व्यवस्था कराएगा। इसके लिए चिकित्सक के पर्चे के साथ मरीज की कोरोना रिपोर्ट, आईडी व आधार कार्ड लगाना होगा। इसके साथ ही 1800 रुपये रेडक्रॉस सोसाइटी में जमा कराने होंगे। अभी तक 10 लोगों ने रेमडेसिवर इंजेक्शन प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही रेमडेसिविर इंजेक्शन की खासी किल्लत हो गई है। जिले में किसी भी मेडिकल स्टोर पर रमेडेसिविर इंजेक्शन नहीं है। किल्लत के कारण लोग अपनों को बचाने के लिए 15 से 25 हजार रुपये तक में इंजेक्शन खरीद रहे थे। हालांकि अब शासन ने मरीजों को राहत देने के लिए नई व्यवस्था शुरू की है। आवश्यकता पड़ने पर मरीज को तीन डोज सीएमओ स्टोर से उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

रेमडेसिविर की तीन डोज के लिए तीमारदार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में रेडक्रॉस सोसाइटी में 1800 रुपये की रसीद कटवानी होगी। इसका 75 प्रतिशत रुपये मेडिकल कॉर्पोरेशन को जाएगा और 25 प्रतिशत धनराशि रेडक्रॉस सोसाइटी में जमा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को रेमडेसिविर इंजेक्शन देने के लिए शासन से नए निर्देश आए हैं। गाइडलाइन के अनुसार 10 लोगों को इंजेक्शन उपलब्ध करा दिए गए हैं। इसके लिए चिकित्सक का पर्चा, कोरोना की रिपोर्ट सहित अन्य मानक हैं। -डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed