{"_id":"581b848e4f1c1bae31437d6e","slug":"recommended-the-suspension-of-negligence-in-work-on-14-blo","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य में लापरवाही पर 14 बीएलओ के निलंबन की संस्तुति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य में लापरवाही पर 14 बीएलओ के निलंबन की संस्तुति
अमर उजाला
Updated Fri, 04 Nov 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत सर्वे एवं दावा फार्म जमा करने में लापरवाही बरतने पर एसडीएम सदर ने 14 बीएलओ के निलंबन की संस्तुति कर दी है। दो सुपरवाइजरों को नोटिस जारी किए हैं।
चुनाव आयोग के निर्देश पर जनपद में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान का कार्य चल रहा है। अभियान के अंतर्गत बीएलओ द्वारा अपने क्षेत्र में सर्वे कर फार्म छह, सात व आठ भरवाए जा रहे हैं। कई बीएलओ कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं। तहसीलदार सदर जीतसिंह राय ने बताया कि सर्वे कार्य में लापरवाही व फार्म जमा न करने वाली बीएलओ मोहिनी कुलश्रेष्ठ, राजवती, शकुंतला राठौर, रेनूवाला, ममता कुशवाहा, अफरोज, कमला, अरुणा कुमार, कमलेश, राधारानी, अरुणलता, सुनीता जैन, नयनतारा व रजनी के निलंबन की संस्तुति की गई है। सुपरवाइजर अनुराग मिश्रा व अंजू यादव को बैठक में उपस्थित न होने पर नोटिस जारी किया गया है।
एसडीएम सदर रविंद्र कुमार मांदड़ ने बीएलओ को चेतावनी दी है कि जो बीएलओ व सुपरवाइजर लापरवाही करेंगे, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी।