फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Recognition of 70 schools in the district may end

Firozabad News: जिले के 70 स्कूलों की खत्म हो सकती है मान्यता

Thu, 17 Aug 2023 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 17 Aug 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Recognition of 70 schools in the district may end

विज्ञापन
फिरोजाबाद। सरकार की ओर से जारी आदेश न मानना वित्तविहीन स्कूलों को भारी पड़ सकता है। एपीआई मोबाइल एप्लीकेशन पर स्कूल की जिओ लोकेशन व आधारभूत संरचनाओं की फोटो अपलोड करने में की जा रही लापरवाही पर जिले के 70 वित्तविहीन माध्यमिक स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है। इन सभी की मान्यता खतरे में है। डीआईओएस ने इन विद्यालयों की मान्यता प्रत्याहरण के लिए शासन को पत्र जारी कर दिया गया है।
स्कूल शिक्षा के महानिदेशक विजय किरन आनंद ने एक बहुद्देशीय एपीआई मोबाइल एप्लीकेशन विकसित कराया है। इसमें जिले के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त व मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को 28 जुलाई तक जिओ लोकेशन तथा आधारभूत संरचनाओं, भवन, शिक्षण कार्य व अन्य गतिविधियों के फोटोग्राफ अपलोड करना था। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार इस आदेश की कई स्कूलों ने अनदेखी की है। इसमें कुल 70 मान्यता प्राप्त वित्तविहीन विद्यालयों ने मोबाइल एप्लीकेशन पर फोटो अपलोड ही नहीं किया। इस लापरवाही पर डीआईओएस निशा अस्थाना ने इन सभी स्कूलों के प्रबंधन को मान्यता प्रत्याहरण का नोटिस जारी किया है। इन्हें नोटिस में कहा गया है कि फोटो अपलोड नहीं करने पर सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्राचार्यों का वेतन रोका जाएगा और वित्तविहीन विद्यालयों की मान्यता खत्म कर दी जाएगी। साथ ही शासन को मान्यता प्रत्याहरण के लिए पत्र भी लिख दिया हे।
विज्ञापन


---
फोटो अपलोड करने पर खत्म होगा फर्जीवाड़ा एपीआई मोबाइल एप्लीकेशन का मकसद स्कूलों में फर्जीवाड़ा पर अंकुश लगाना है। अब कोई भी संस्थान एक नाम से दो जगह विद्यालय नहीं चला सकता है। एपीआई मोबाइल एप्लीकेशन में डाटा फीड करते ही जिओ लोकेशन से विद्यालय का अक्षांश व देशांतर शासन तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग के पोर्टल पर फीड हो जाएगा। छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड की फीडिंग होने से एक बच्चे का दो जगह से बोर्ड परीक्षा में नामांकन भी नहीं हो सकेगा। खास बात यह है कि इस प्रक्रिया से जिले में फर्जी स्कूलों पर शिकंजा कसेगा और बिना मान्यता कोई भी विद्यालय संचालित नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed