फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Raw streets of the village, got off the water tank

गांव की गलियां कच्ची, पानी की टंकी मिली बंद

Fri, 26 Feb 2016 08:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 26 Feb 2016 08:07 PM IST
विज्ञापन
Raw streets of the village, got off the water tank
सीडीओ सुजीत कुमार ने हाथवंत ब्लाक के लोहिया गांव बवाइन में चौपाल लगाकर समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने पानी की टंकी स्थापित होने के बावजूद पेयजल संकट पर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान सीडीओ ने गांव की सड़कों में खड़ंजा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सीडीओ सुजीत कुमार शुक्रवार को हाथवंत ब्लाक के गांव बवाइन के विकास कार्यों का सत्यापन करने पहुंचे। गांव के प्राथमिक स्कूल में पांडाल लगाकर ग्रामीण जनता की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की गलियां कच्ची हैं। मुख्य मार्ग तक में खड़ंजा नहीं कराया गया है। सीडीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ को क्षेत्र पंचायत की निधि से गांव के चारों ओर मुख्य मार्ग पर खड़ंजा कराने की हिदायत दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गांव की आंतरिक गलियों का निर्माण ग्राम निधि से कराएं। सीडीओ ने कहा कि गांव की आबादी काफी कम होने के कारण गलियों में सीसी निर्माण के लिए 20 लाख रुपया मिला है। गांव में पानी की टंकी की स्थापना 2008 में की गई और जलनिगम ने टंकी ग्राम पंचायत को सुपुर्द कर दी। हालांकि टंकी स्थापित होने के पश्चात से संचालित नहीं हुई। पाइपलाइन टूटने के कारण भी दिक्कत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सीडीओ ने ग्रामीणों की परेशानी सुनने के बाद कहा कि इसका एस्टीमेट बनाकर टंकी को प्रधान के निर्देशन में चालू कराया जाएगा। गांव में पेयजल समिति का गठन किया जाएगा। समिति के निर्देशन में सभी कनेक्शन धारकों को 50 रुपये प्रतिमाह देना होगा। इस दौरान उन्होंने गांव का भ्रमण कर ग्रामीण जनता से भेंट की।

 इस दौरान डीडीओ आरकेराम, पीडी सर्वेशचंद्र यादव, एसडीएम शिकोहाबाद चंद्रभानु सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, विद्युत, आरईएस, जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय, जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी अजयपाल सिंह समेत क्षेत्र के बीडीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।



सीडीओ की सख्ती पर बनने लगा स्कूल
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। सीडीओ सुजीत कुमार शुक्रवार को जसराना के झपारा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने कुपोषण मुक्त अभियान के तहत गोद लिए गांव में विकास कार्यों की समीक्षा की। वहीं आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को देखा।
सीडीओ सुजीत कुमार ने जसराना ब्लाक के ग्राम झपारा को राष्ट्रीय कुपोषण मिशन के तहत गोद लिया है।

कुछ दिन पूर्व गांव के निरीक्षण के दौरान स्कूल भवन अधूरे थे लेकिन प्रधान और प्रधानाचार्य ने धनराशि खातों में से निकाल ली थी। इस पर प्रधान और तत्कालीन शिक्षक की मनमानी को सीडीओ ने गंभीरता से लेते हुए शिक्षक और प्रधान को नोटिस जारी कर रिकवरी कर धनराशि वापस जमा कराने का आदेश दिए।


सीडीओ की सख्ती का परिणाम रहा कि गांव में दो स्कूल भवन पूरी तरह से बनने के करीब हैं। तीसरे स्कूल में बाउंड्रीवाल का विवाद होने के कारण सीडीओ ने एसडीएम जसराना अमित सिंह को निस्तारण ही कराने के आदेश दिए। सीडीओ ने राष्ट्रीय कुपोषण मिशन के तहत ही सुरक्षित श्रेणी में आने वाले बच्चों का वजन कराया। गांव की आंगनबाड़ी कार्यकत्री के साथ सीडीपीओ को निर्देश दिए कि वह लगातार निगरानी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed