फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Raw and permanent encroachments on the drains were demolished.

Firozabad News: नालों के ऊपर कच्चे-पक्के अतिक्रमण किए ध्वस्त

Sat, 03 Aug 2024 01:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 03 Aug 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Raw and permanent encroachments on the drains were demolished.
फिरोजाबाद। घने बाजार में सड़कों पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदार, प्रतिष्ठान स्वामी शुक्रवार को नगर निगम के रडार पर रहे। प्रवर्तन दल ने घंटाघर से नालबंदान तक अभियान चलाया। 60 से अधिक दुकानदारों के तख्त, बेंच, कियोस्क बोर्ड एवं काउंटर आदि जब्त किए गए। प्रवर्तन दल की कार्रवाई के बाद सदर बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण करने वालों में खलबली मच गई।सेंट्रल चौराहे से नालबंदान तक मुख्य सड़क पर अतिक्रमण की भरमार है। दुकानदारों ने सड़क व साइड पटरी पर तख्त, बेंच, कियोस्क बोर्ड, काउंटर आदि रख लिए थे। कई प्रतिष्ठान स्वामियों ने नाली के ऊपर लोहे के जाल एवं पक्के निर्माण करा लिए हैं। इस कारण शहर के मुख्य बाजार में आने वाले ग्राहकों व वाहन स्वामियों को आवागमन में खासी परेशानी हो रही थी। वहीं इस बाबत निगम में शिकायतों भी दर्ज कराई जा रहीं थीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर आयुक्त घनश्याम मीणा के निर्देश पर प्रवर्तन दल प्रभारी संजीव अगिनहोत्री टीम के साथ घंटाघर चौराहे पर पहुंचे। टीम ने घंटाघर से लेकर चौराहे नालबंदान तक अभियान चलाया। अभियान के दौरान प्रवर्तन दल की टीम ने 60 से अधिक दुकान व प्रतिष्ठानों के बाहर सड़क व साइड पटरी पर रखे सामान को जब्त कर कर लिया। कई कच्चे पक्के निर्माण को भी मौके पर ही ध्वस्त करा दिया। वहीं प्रवर्तन दल द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध की गई सख्त कार्रवाई के बाद समूचे सदर बाजार क्षेत्र के दुकानदारों में खलबली मच गई। नगर आयुक्त घनश्याम मीणा के मुताबिक भविष्य में पुनरावृत्ति मिलने पर संबंधित दुकानदार व प्रतिष्ठान स्वामी पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed