{"_id":"5e9459398ebc3e711b48a1ab","slug":"ration-firozabad-news-agr437724275","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 4.28 लाख राशनकार्ड धारकों को पांच किलोग्राम प्रति यूनिट कल से फ्री में बंटेगा चावल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 4.28 लाख राशनकार्ड धारकों को पांच किलोग्राम प्रति यूनिट कल से फ्री में बंटेगा चावल
विज्ञापन
लोहामंडी में किराना की दुकानों से राशन की खरीदारी करते ग्राहक
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जिले के चार लाख 28 हजार 307 राशन कार्ड धारकों को 15 अप्रैल से पांच किलोग्राम प्रति यूनिट की दर से नि:शुल्क चावल उपलब्ध कराया जाएगा। डीएम चंद्र विजय सिंह ने डीलरों को सामाजिक दूरी बनाते हुए चावल का वितरण कराने और दुकानों पर हाथ धोने के लिए साबुन एवं सैनिटाइजर रखने के निर्देश दिए हैं।
लॉकडाउन में खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने पांच किलोग्राम प्रति यूनिट नि:शुल्क चावल मुहैया कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत जिले को 85429.15 क्विंटल चावल आवंटित कर दिया है। अब 15 अप्रैल चावल का वितरण शुरू कर दिया जाएगा। राशन दुकानदारों को हिदायत दी गई है कि दुकानों पर सामाजिक दूरी बनाते हुए राशन सामग्री का वितरण कराएं। दुकानों के बाहर प्रत्येक दुकानदार साबुन, हाथ धोने को पानी की व्यवस्था करें।
कार्ड धारक साबुन से हाथ धोने, सैनिटाइजर लगाने के बाद ई-पॉश मशीन में अंगूठा लगाए। इसमें लापरवाही मिली तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि प्रत्येक दुकानदार को मोहल्लेवार रोस्टर तैयार करा दिया है। इसकी सूची भी दुकानदारों ने दुकानों के बाहर चस्पा कराई है। इसके हिसाब से उपभोक्ता राशन सामग्री लेने के लिए राशन की दुकानों पर पहुंचे। वितरण 15 से 26 अप्रैल तक निरंतर होगा। यदि किसी कारणवश किसी के अंगूठे का निशान मशीन में नहीं आता है तो उन्हें 26 अप्रैल को बिना अंगूठे के राशन सामग्री का वितरण किया जाएगा।