{"_id":"5ecc07098ebc3e904b44ce8b","slug":"rashan-firozabad-news-agr4433803143","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं कम तौल तो कहीं राशन न देने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं कम तौल तो कहीं राशन न देने की शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसराना (फिरोजाबाद)। कोरोना काल में भी राशन डीलरों की दबंगई, घटतौली, राशन न देने की शिकायतें आने से तहसील प्रशासन परेशान है। शिकायतों के निस्तारण के लिए कई बार खुद एसडीएम को कमान संभालनी पड़ी है। पूर्ति विभाग द्वारा नोटिस देने के बाद भी अधिकांश राशन डीलरों की कार्यप्रणाली में अंतर न आने से उपभोक्ताओं को दिक्कतें हो रही हैं। वहीं एका में एक कोटेदार के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद राशन डीलरों में हड़कंप मचा हुआ है।
एका ब्लाक के गांव गणेशपुर नगरिया के राशन डीलर की शिकायत ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से की तो आपूर्ति विभाग के अपर आयुक्त आगरा मंडल, क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी सतीश चंद्र ने जांच की। इस दौरान कई तथ्य सामने आए। पूर्ति विभाग के अधिकारियों की मानें तो जहां 72 क्विंटल गल्ला कम मिला, वहीं किसी का राशन किसी अन्य को दे दिया गया। मामले की जांच रिपोर्ट बनाकर जसराना के पूर्ति निरीक्षक एसपी सिंह ने जिलाधिकारी को सौंपी तो जिलाधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए। जिसके बाद थाना एका में गणेशपुर नगरिया की कोटेदार मीना कुमारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
मीना कुमारी पर सरकारी राशन की कालाबाजारी करने के साथ अन्य आरोप भी लगाए गए हैं। तहसील क्षेत्र के आधा सैकड़ा से अधिक कोटेदारों की जांच चल रही है। लोगों ने कहा कि अगर प्रशासन द्वारा जांच निष्पक्ष तरीके से की गई तो जसराना क्षेत्र में राशन का एक बड़ा घोटाला सामने आ सकता है। पूर्ति निरीक्षक एसपी सिंह ने कहा कि अन्य कोटेदारों की जांच चल रही है। अगर शिकायतें सही मिली तो उनके खिलाफ भी मामला दर्ज कराया जाएगा।