{"_id":"6255c1ffa61851524f03f64b","slug":"rasgulla-firozabad-news-agr530086431","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसगुल्ला खाकर 14 की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसगुल्ला खाकर 14 की हालत बिगड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसगुल्ला खाकर 14 की हालत बिगड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। फरिहा क्षेत्र में बेटी की शादी के लिए पत्र लेकर गए परिवार को भेंट में मिले रसगुल्ले को खाकर 14 लोगों की तबीयत खराब हो गई। सभी को पास के ही एक निजी डॉक्टर के क्लीनिक पर भर्ती कराया गया है।
थाना फरिहा के गांव गूलामई निवासी अजय कुमार के परिवार की लड़की की शादी सौरभ कुमार निवासी देवखेड़ा थाना पचोखरा के साथ तय हुई थी। लड़की पक्ष की ओर से पीला पत्र देने के लिए लोग सौरभ के घर गए थे। दावत के बाद जब लड़की पक्ष के लोग लौटने लगे तो वर पक्ष ने गोद भराई के सामान के साथ में मिठाई के डिब्बे भी दिए। गर्मी का मौसम होने से लड़की पक्ष को दिए गए रसगुल्ले खराब हो गए थे। मिठाई गांव गूलामई लाने के बाद परिवार के सदस्यों के यहां भिजवा दिया था। परिवार की महिलाओं, बच्चों, पुरुषों और बुजुर्गों ने रसगुल्ला को खाया तो उनकी हालत बिगड़ती चली गई। सोमवार की देर रात सभी सदस्यों को आनन-फानन में परिवार के लोग फरिहा के प्राइवेट चिकित्सक के यहां लेकर आए। यहां पर रातभर करीब 14 सदस्यों को ड्रिप चढ़ती रही तब जाकर उनकी हालत में सुधार आया।