फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   rapturous welcome of National Secretary

राष्ट्रीय महामंत्री का जोशीला स्वागत

Thu, 16 Jul 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 16 Jul 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
rapturous welcome of National Secretary
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डा. अनिल जैन का शहर में भव्य स्वागत किया गया। जिले की सीमा से लेकर शहर के कई गेस्ट हाउस, सार्वजनिक स्थलों, प्रतिष्ठानों पर लोगों ने उन्हें फूल मालाएं पहनाईं।
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डा. अनिल जैन गुरुवार को आगरा से सुहागनगरी पहुंचे। फीरोजाबाद क्लब में कार्यकर्ताओं ने बैंडबाजों से उनका इस्तकबाल किया। ब्रज क्षेत्र इकाई, जिला एवं शहर संगठन ने फूल मालाओं से उन्हें लाद दिया। स्वागत से अभिभूत अनिल जैन ने कार्यकर्ताओं को सक्रिय और संगठित रहने का मूल मंत्र दिया। क्लब में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि अपने घर में स्वागत होना जीवन के धन्य होने के समान है। कार्यकर्ताओं को सक्रियता का पाठ पढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि अनवरत रूप से प्रयास करने पर सफलता मिलेगी। भाजपा ने आज देश के अधिकांश प्रदेशों में सत्ता पर कब्जा किया है। जल्द ही यूपी भी हमारी होगी। इस दौरान कई पदाधिकारियों ने साफा बांधकर स्वागत किया।  इस दौरान भाजपा के प्रदेश मंत्री रामप्रताप चौहान, विधायक मनीष असीजा, बृज क्षेत्र अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी, महानगर अध्यक्ष अनिल भारद्वाज, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव, सुमन मिश्रा, महेश राजपूत, नानक चंद्र अग्रवाल, रविंद्र मोहन यादव, बृज जिला प्रवक्ता पवन दीक्षित, हरीओम आचार्य, ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, पंकज अग्रवाल पीआर, सत्यवीर गुप्ता, कन्हैया लाल गुुप्ता, आरडी सिंह चौहान, उदय प्रताप सिंह, भगवानदास शंखवार, शिव चरन भारती, पिंकी चक, डा. अखिलेश शर्मा, लकी गर्ग, सौरभ गर्ग, रहे। संचालन कार्यक्रम संयोजक क्षेत्र मंत्री अश्वनी भारद्वाज, अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी ने की।
विज्ञापन

.........................
कार्यक्रम में दिखी गुटबाजी
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री के कार्यक्रम में गुटबाजी नजर आई। संगठन के कई पदाधिकारी कार्यक्रम से नदारद नजर आए। वहीं राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी भी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। भाजपा के एक गुट का बोलबाला रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed