फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Rape of a teenager who took milk, handed over to police, report filed

दूध लेने गई किशोरी के साथ दुष्कर्म, पुलिस को सौंपा,रिपोट दर्ज

Sat, 13 Feb 2021 07:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 07:38 PM IST
विज्ञापन
Rape of a teenager who took milk, handed over to police, report filed
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में दूध लेने गई किशोरी के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जानकारी पर परिजनों के पहुंचने पर किशोरी को छोड़कर आरोपी फरार हो गया। जबकि उसके साथी को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोट दर्ज कर ली है। भागे आरोपी की तलाश में दबिश देने में जुटी है।
विज्ञापन

थाना दक्षिण के एक मोहल्ला निवासी किशोरी शुक्रवार देरशाम दूध लेने के लिए घर से गई थी। आरोप है दूध लेने के लिए जाने के दौरान किशोरी को दो युवकों ने जबरन पकड़ लिया। एक कमरे में लेे जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इधर काफी देर तक किशोरी के घर नहीं लौटने पर परिजन खोजबीन में जुट गए। किशोरी के परिजनों को खोजने के दौरान एक कमरे में ले जाने की जानकारी मिली। परिजन पहुंचे तो एक युवक मौके से भाग गया। जबकि परिजनों ने उसके साथी प्रदीप को दबोच लिया। उसकी पिटाई करने के साथ घटना की सूचना थाना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दक्षिण सुशांत सिंह गौर सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने मौके पर घटना की जांच पड़ताल की। पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर थाना पुलिस ने मिथुन एवं प्रदीप सिंह के खिलाफ दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी दक्षिण सुशांत गौर ने कहा कि किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना में मोहल्ले के निवासी प्रदीप एवं मिथुन के खिलाफ रिपोट दर्ज कर ली है। मौके से पकड़े गए युवक प्रदीप को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed