फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Range expansion demand Map, Gata number

सीमा विस्तार को मांगे नक्शे, गाटा संख्या

Wed, 10 Jun 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 10 Jun 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
Range expansion demand Map, Gata number
सुहागनगरी के सीमा विस्तार की कवायद तेज हो गई है। जिला मुख्यालय से राजा का ताल करीब 15 किमी. क्षेत्र में आने वाले नए मौजों के नगर निगम द्वारा तहसील से नक्शे मांगे गए हैं। इसके साथ ही मौजों का कुल गाटा संख्या एवं क्षेत्रफल तलब किया है।
विज्ञापन

कांचनगरी के नाम से देश-विदेश में प्रसिद्ध शहर की आबादी दिन दूनी रात चौगुनी रफ्तार से बढ़ रही है। आबादी बढ़ने के बाद भी वर्षों पुरानी सड़कें, तंग गलियों में आमजन का दम घुट रहा है। शहर में जाम एवं अतिक्रमण से लोग पूरी तरह से जूझ रहे हैं। जनता की जरूरत को देखते हुए नगर निगम द्वारा शहर के सीमा विस्तार को कवायद तेज कर दी गई है। सीमा विस्तार के लिए नगर निगम द्वारा तहसील प्रशासन से प्रस्तावित 21 मौजा का नक्शा, गाटा संख्या एवं क्षेत्रफल मांगा है। इसे उपलब्ध करा दिया है। अब नगर निगम द्वारा सीमा विस्तार के संबंध में आगे कार्रवाई शुरू की जा रही है। नगर निगम सूत्रों का कहना है कि सीमा विस्तार से पूर्व प्रस्तावित सभी मौजों का नगर आयुक्त व अन्य अफसरों द्वारा गहनता से सर्वे किया जाएगा। इसमें यह देखा जाएगा कि उक्त मौजों में क्या सुविधाएं हैं क्या नहीं। नगर निगम सीमा में शामिल करने के बाद जनता को तत्काल रूप से क्या-क्या सुविधाएं मुहैया करानी होंगी।
विज्ञापन


शामिल होंगे यह मौजा
विजयपुर नगला भाव सिंह, खलील गंज, दौंकेली, रसीदपुर कनैटा, भीकनपुर मेघपुर, रैपुरा, आराजीरूंदों, मुइनुद्दीनपुर, पचवान, दौलतपुर, बैंदी, गढ़ी छत्रपति, लालऊ, मिलिक खान जहांपुर, अलीनगर कैंजरा, जलोपुरा, रूपसपुर, सोफीपुर, बरकतपुर, खेड़ा गणेशपुर व हलपुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला जेल, यूपीएसआईडीसी भी शामिल
जिला जेल, यूपीएसआईडीसी व कांशीराम आवास पचवान कालोनी को भी नगर निगम सीमा में शामिल किया जा सकता है। इससे आमजन को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

अभी तक दो बार हुआ सीमा विस्तार
नगर पालिका सूत्रों की माने तो अब तक दो बार सीमा विस्तार हो चुका है। पहली बार 1976 में सीमा विस्तार किया गया जिसमें सुखमलपुर निजामाबाद, मुहम्मदपुर गजमलपुर, रसूलपुर, दतौजी व प्रेमपुर रैपुरा का आंशिक क्षेत्र शामिल किया गया था। इसके बाद वर्ष 2008 में सीमा विस्तार किया गया। शहरी से सटी 13 ग्रामसभाओं को नगर पालिका सीमा में शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed