{"_id":"1260c941506fa49673b2ad226beced17","slug":"rang-electrical-problems-in-farmers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Color Electrical Problems in Farmers'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Color Electrical Problems in Farmers'
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Wed, 20 Jan 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
डीएम निधि केसरवानी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसान दिवस में बिजली की समस्या हावी रही। किसानों ने कहा कि ग्रामीण अंचल में बिजली नहीं मिल रही। हाथरस-फीरोजाबाद रजबाह में दो दिन पानी आने के बाद बंद हो गया।
किसानों की समस्याओं के निस्तारण को कलक्ट्रेट प्रांगण में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित किसान दिवस में डीएम ने समस्याओं को सुना। मुस्तफाबाद क्षेत्र से आए किसान ने शिकायत की कि एक दबंग ने जबरन बिजली के तारों को कटवा दिया। पलिया खुर्द, भादऊ, मचन, पलिया पदम सहित आधा दर्जन गांवों की आपूर्ति बाधित है। डीएम ने एक्सईएन को तत्काल तारों को जुड़वाने के निर्देश दिए। नारखी एवं सिरसागंज क्षेत्र के किसानों ने समय से बिलों के नहीं बनाने की समस्या रखी। बनवारा उप केंद्र से जुड़े गांवों को बिजली काफी कम मिलने की शिकायत की। डीएम ने बिजली आपूर्ति दस घंटे हरहाल में करने के आदेश दिए। नारखी के राजेश पाल सिंह ने शिकायत की हाथरस, फीरोजाबाद माइनर को जितना पानी मिलना चाहिए वह नहीं मिल रहा है। रामनरेश ने कहा कि गांव में फसलें प्रभावित हो रही हैं। डीडी डीपी सिंह, डीएचओ बलजीत सिंह, जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय, एक्सईएन विद्युत के आरबी राय, सीबीओ डा.प्रभंजन शुक्ला के साथ अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।