{"_id":"5dc5b2ff8ebc3e5b3473632e","slug":"ram-mandir-ka-mamla-firozabad-news-agr4143609194","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या पर फैसले को लेकर सभी शिक्षण संस्थान 11 नवंबर तक बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या पर फैसले को लेकर सभी शिक्षण संस्थान 11 नवंबर तक बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। अयोध्या मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के शनिवार को आने वाले फैसले के मद्देनजर जिले की सभी शिक्षण संस्थाएं 11 नवंबर तक के लिए बंद रखने के आदेश दिए हैं। सभी निजी शिक्षण संस्थाओं और कोचिंग सेंटरों के लिए भी यह आदेश लागू किया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षण रितु गोयल ने कहा है कि डीएम चंद्र विजय सिंह के आदेश पर जिले की सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थाओं के साथ सभी कोचिंग सेंटरों को 11 नवंबर तक के लिए बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। आदेश के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी।
अयोध्या विवाद पर सुप्रीम-कोर्ट द्वारा शनिवार को सुबह साढ़े दस बजे फैसला सुनाए जाने की सूचना प्रसारित होने के साथ पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। शहर के बाजारों में पैदल गश्त पुलिस की टीमें करती दिखाई दीं। नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह, सीओ इंदुप्रभा सिंह व एसएचओ दक्षिण फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने संयुक्त रूप से दक्षिण क्षेत्र में भ्रमण किया। एसएचओ उत्तर बाजार में पैदल गश्त करते दिखाई दिए। फैसला आने से पूर्व सभी से आपसी सौहार्द को कायम रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
अफवाह नहीं फैलाएं,यहां दे सूचनाएं : एसएसपी
फिरोजाबाद। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने कहा कि श्रीराम जन्म भूमि एवं बाबरी मस्जिद पर सर्वोच्च न्यायालय के आने वाले फैसले को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया प्लेट फार्म व्हाट्सएप, फेसबुक, यूट्यूब, ट्विटर आदि पर आपत्तिजनक पोस्ट, शांति एवं सौहार्द को बिगाड़ने वाली आॉडियो, वीडियो या जिले के अमन को प्रभावित करने वाली कोई भी सूचना आपके संज्ञान में आती है तो हमारे सोशल मीडिया सेल के सीयूजी नंबर पर शेयर करें। अफवाहों को रोकने एवं उनके खंडन करने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें। फिरोजाबाद शहर की शांति व्यवस्था कायम रखने में अपना सहयोग करें। आपकी पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने अपील की है कि आइए हम सभी मिलकर फिरोजाबाद जिले में आपसी भाईचारा एवं शांति व्यवस्था कायम रखने में एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं।