{"_id":"68111baecf59fe6c6b05a8a9","slug":"ram-katha-will-be-held-for-the-peace-of-the-souls-of-the-tourists-killed-in-the-terrorist-attack-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-147346-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों की आत्मशांति के लिए होगी रामकथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों की आत्मशांति के लिए होगी रामकथा
Wed, 30 Apr 2025 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
श्रीराम कथा के बारे में जानकारी देते वैदिक संस्कार जागरण मंच के पदाधिकारी। संवाद
फिरोजाबाद। वैदिक संस्कार जागरण मंच द्वारा पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए रानीवाला कंपाउंड स्थित एलआईसी बिल्डिंग प्रांगण में श्रीराम कथा का आयोजन 4 मई से किया जाएगा।
वैदिक संस्कार जागरण मंच के संस्थापक सुधीर शर्मा ,अध्यक्ष मनोज सिकरवार ने वार्ता के दौरान कहा कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में वीरगति को प्राप्त हुए निर्दोष भारतीय पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए रानीवाला कंपाउंड स्थित एलआईसी बिल्डिंग प्रांगण में हवन और नौ दिवसीय श्रीरामकथा का आयोजन किया जाएगा।
श्रीराम कथा व्यास आचार्य रुद्रदत्त भारद्वाज एव मुख्य यजमान शशि एवं अशोक दौनेरिया होंगे। कथा के शुभारंभ पर 4 मई को सुबह आठ बजे एमजी कालेज के पास स्थित संकट मोचक हनुमान मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। चार से 12 मई तक श्रीरामकथा तीन बजे से शाम छह बजे तक चलेगी। मानस मर्मज्ञ विद्वान आचार्य संतोष शर्मा, गौभक्त विजय ओझा (वृंदावन), साहित्य भूषण डॉ. रामसनेही लाल शर्मा यायावर के सानिध्य में होगी।
विज्ञापन
इस दौरान साहित्य भूषण डॉ. रामसनेही लाल शर्मा ,पार्षद पूनम शर्मा, संजेश नारायण शर्मा, कृष्ण कुमार, मनोज दौनेरिया,आशीष सविता, मुकेश गोस्वामी, सुशील पैंगोरिया, अर्चना दुबे, अंजना सिंह, अंशु सिंह, शिवम उपाध्याय मौजूद थे।