फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Ram becomes king, cheers all around

Firozabad News: राम बने राजा, चारों ओर हुई जय-जयकार

Mon, 14 Oct 2024 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 14 Oct 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Ram becomes king, cheers all around
फिरोजाबाद। श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव तदर्थ समिति के तत्वावधान में चल रही रामलीला के क्रम में सोमवार को गल्ला मंडी में राज्याभिषेक किया गया। भगवान राम का राजतिलक होने के साथ गल्ला मंडी प्रांगण भगवान राम के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान आरती उतारने के साथ प्रसाद का वितरण किया गया। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम, लक्ष्मण एवं सीता, हनुमान के साथ डोला बैंडबाजों के साथ सदर बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर से प्रारंभ हुआ। यह डोला छोटा चौराहा होते हुए मोहल्ला अट्टावाला, 84 घंटा मंदिर से सब्जी मंडी होते हुए सीधे गल्ला मंडी परिसर में स्थित रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर के बाहर पहुंचा। पूरे मंडी प्रांगण को आकर्षक विद्युत की झालरों से सजाया गया था। मार्ग में कई स्थानों पर आरती उतारकर एवं पुष्पवर्षा करके डोले का स्वागत किया गया। यहां भगवान राम का राजतिलक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया।
विज्ञापन

राज तिलक होने के साथ गल्ला मंडी प्रांगण भगवान राम के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान तदर्थ कमेटी के श्याम सिंह यादव, डाॅ. अमित गुप्ता,नीतेश अग्रवाल जैन, पीके पाराशर, भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेंद्र बोहरे, शिवमोहन श्रोत्रिय, राजीव पालीवाल कुक्कू, कमेटी के चुन्नालाल अग्रवाल, आरपी शर्मा, बनवारीलाल गुप्ता, पदम अग्रवाल, मनोज पाल, पंकज गुप्ता, मनोज बोहरे के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed