{"_id":"6623cc3192347d0f630956cb","slug":"rally-organized-to-make-voters-aware-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-122916-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: मतदाताओं को जागरूक करने के लिए निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: मतदाताओं को जागरूक करने के लिए निकाली रैली
Sat, 20 Apr 2024 07:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 20 Apr 2024 07:37 PM IST
विज्ञापन
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए निकाली रैली फिरोजाबाद। मतदाता जागरुकता अभियान के अंतर्गत जिला स्वीप ब्रांड एंबेसडर डा. संध्या द्विवेदी के निर्देशन में नालबंद चौराहे से एसआरके पीजी कॉलेज तक जागरूकता रैली निकाली गई। इसके बाद एसआरके कॉलेज के सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी नगर उपेंद्र सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया। प्रभात फेरी सदर बाजार से होते हुए स्लोगन, तख्ती,बैनर,पोस्टर आदि के माध्यम से चौराहा, नुक्कड़ नाटक कर, प्रभात फेरी के माध्यम से जन जन तक जागरूकता की मुहिम को प्रसारित किया गया। प्रभात फेरी सदर बाजार घंटाघर, शास्त्री मार्केट, गंज मोहल्ला से होते हुए एसआरके पीजी कॉलेज पर पहुंची। प्रभात फेरी के बाद कॉलेज के हाल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार सिरोठिया ने की। गुलशन राजा म्यूजिशियन के द्वारा मतदान गीत प्रस्तुत किए। शिक्षक संजय यादव लालई एवं मनीषा रानी ने कठपुतली के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया। कॉलेज की छात्रा काजल गर्ग, नैना गुप्ता, सृष्टि जैन के द्वारा मतदान पर अपने वक्तव्य एवं गीत प्रस्तुत किए। संचालन सिरसागंज ब्रांड एंबेसडर कमलकांत पालीवाल ने किया। इस दौरान मूवी शर्मा, विनीता चौधरी, भगवानदास शंखवार, असलम भोला, पंकज यादव, रानी कमल, दिनेश राजा, मनोज पालीवाल, शीबा हाशिम शामिल रहे।