{"_id":"6122836e8ebc3e7a1c7a8d57","slug":"rakshabandhan-festival-celebrated-as-protection-of-shramana-culture-firozabad-news-agr5046954156","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमण संस्कृति रक्षा के रूप में मनाया रक्षाबंधन पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमण संस्कृति रक्षा के रूप में मनाया रक्षाबंधन पर्व
विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! छदामी लाल जैन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूजा करती महिला श्रद्धालु
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सेठ छदामीलाल महावीर जिनालय में आचार्य श्री 108 विवेकसागर महाराज और मुनिश्री 108 सुरत्न सागरा महाराज ससंघ के सानिध्य में रक्षाबंधन पर्व श्रमण संस्कृति रक्षा महापर्व के रूप में मनाया। भक्तों ने मुनि महाराज की पिच्छिका को राखी बांधी।
रक्षाबंधन पर छदामीलाल जैन मंदिर में सुबह नित्य नियम पूजा के बाद श्रीजी की शांतिधारा की गई। इसके बाद श्रमण संस्कृति महोत्सव पर मुनिश्री विष्णु कुमार एवं मुनिश्री अकंपनाचार्य आदि 700 मुनियों के 700 श्रीफल से अर्घ्य चढ़ाए गए। मुनिश्री सुरत्न सागर ने आाचार्य श्री विवेक सागर महाराज के रक्षा सूत्र बांधा। इसके बाद भगवान श्रेयांशनाथ का निर्वाण लाड़ू चढ़ाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।
विभव नगर मंदिर में चढ़ाया गया लाड़ू
फिरोजाबाद। नगर के विभव नगर जैन मंदिर में 11वें तीर्थंकर भगवान श्रेयांसनाथ को निर्वाण लाड़ू चढ़ाया गया। मंदिर में रविवार सुबह अभिषेक पूजन के बाद देवशास्त्र गुरु, भगवान शांतिनाथ, भगवान पार्श्वनाथ और भगवान श्रेयांसनाथ की पूजा कर निर्वाण कांड का पाठ किया। भगवान के जयकारों के बीच भगवान श्रेयांसनाथ को निर्वाण लाड़ूू चढ़ाया गया।
विज्ञापन
कुलदीप मित्तल ने बताया कि आज ही के दिन भगवान सम्मेद शिखर के संकुल कूट से मोक्ष गए थे। आज ही के दिन मुनि विष्णुकुमार सहित सात सौ मुनिराजों की रक्षा की गई थी। इसलिए यह पर्व मनाया जाता है। राजेंद्र प्रसाद जैन, कुलदीप मित्तल जैन, याम सुंदर, पवन जैन, दीपक कुमार जैन, प्रमोद जैन, चक्रेश जैन, आकाश जैन, मनोज जैन आदि ने निर्वाण लाड़ू चढ़ाकर अपने को धन्य माना।