फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Rain ruined crops

बारिश से बर्बाद हुई फसल

Wed, 02 Dec 2015 08:14 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 02 Dec 2015 08:14 PM IST
विज्ञापन
Rain ruined crops
मंगलवार की दोपहर अचानक तेज आंधी के साथ आई बारिश और ओलों ने सर्दी बढ़ा दी है। बारिश से मौसम ने करवट ली तो तापमान में भी गिरावट आई। मंगलवार को तेज हवा के साथ दर्जनों पोल धराशाई हो गए, इसके चलते बुधवार को भी कई गांव की आपूर्ति बाधित रही। फीरोजाबाद में मंगलवार देर रात से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा। बुधवार को भी सुबह से बादल  छाए रहे। बारिश के साथ ओले पड़ने के कारण मिर्च की फसल ही चौपट हो गई। आलू और सरसों को भी खास नुकसान हुआ है। किसानों ने प्रशासनिक अफसरों से आंकलन करके मुआवजा की मांग की।
विज्ञापन

सुहागनगरी में अचानक बदले मौसम ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है। पानी बरसने से कई मोहल्लों और सड़कों पर जलभराव के हालात हो गए। रोज कमाने-खाने वालों के लिए बारिश मुसीबत साबित हुई। मंगलवार रात भर रुक-रुककर बारिश होती रही तो बुधवार सुबह आसमान में घटाएं घिरी रहीं। न्यूनतम और अधिकतम  तापमान में भारी  गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की  गिरावट दर्ज की गई। फीरोजाबाद का तापमान न्यूनतम 12.5 डिग्री, अधिकतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक की माने तो बारिश गेहूं, चना, मटर, मसूर, सरसों और जौ आदि के लिए फायदेमंद है, लेकिन अगर पश्चिमी विक्षोभ का यह सिलसिला बढ़ा तो पिछले साल  की तरह प्रदेश में इन फसलों पर आगे भी संकट आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed