{"_id":"1a88dcaeb358c27a4c272f9311febd1f","slug":"rain-give-relief-in-summer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात ने दी गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात ने दी गर्मी से राहत
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 25 Jun 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
नगर में बुधवार दोपहर बाद हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से निजात दिलाई। बारिश से मौसम सुहाना हो गया। लोगों ने बारिश का जमकर लुत्फ उठाया। हालांकि बारिश के कारण नालियों के उफनने से गलियों और सड़कों पर गंदगी पसर गई।
नगरवासियों के लिए बुधवार का दिन राहत भरा रहा। बुधवार दोपहर दो बजे करीब अचानक आसमान में बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी। बरसात के शुरू होते ही लोगों के चेहरों पर खुशी नजर आई। लोगों ने घरों से बाहर निकलकर बारिश का आनंद लिया। हालांकि बारिश के कारण निचले क्षेत्रों में जलभराव से फिसलन हो गई। गंदगी सड़कों पर उफनकर आ गयी।
मुख्य बाजार में नारकीय हालात
पालिका परिषद द्वारा समय से नालों की सफाई न करने एवं बारिश के कारण नालों की सिल्ट सड़कों पर फैल गई। ऐसे में मुख्य बाजार के हालात नारकीय हो गए। दुकानदार पालिका कोसते नजर आए। दुकानदारों का कहना था यदि पालिका ने बरसात से पूर्व नालों की सफाई कराई होती तो नारकीय स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता।