{"_id":"5f1880f38ebc3e63b42d8d90","slug":"rain-firozabad-news-agr4514871184","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस मिनट हुई झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस मिनट हुई झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। बुधवार दोपहर करीब बीस मिनट की बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। सुभाष तिराहा से सदर बाजार की ओर जाने वाले मार्ग पर फुटपाथ पर पानी भर गया। इसके चलते दुकानदारों के साथ राहगीरों को दिक्कत हुई। सड़कों पर भरे पानी की निकासी के लिए नगर आयुक्त विजय कुमार ने जलकल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। जिससे लोगों को दिक्कत न हो। बुधवार दोपहर करीब एक बजे बादल छा जाने के साथ ही डेढ़ बजे के लगभग करीब बीस मिनट तक झमाझम बारिश से सर्विस रोड, गांधी पार्क स्थित स्वामी विवेकानंद चौराहा, गांधी पार्क के अंदर व नई बस्ती, पेमेश्वरगेट की पुलिया के साथ नगला पचिया सहित अन्य स्थानों पर पानी भर गया।
वहीं जलेसर रोड, सुभाष तिराहा से सेंट्रल चौराहा, कोटला रोड पर भी फुटपाथों पर पानी भर गया। जिसके चलते जहां दुकानदारों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं फुटपाथों पर पानी भर जाने से राहगीरों को निकलने में दिक्कत होती रही। उधर, बारिश थमने के बाद नगर आयुक्त विजय कुमार ने शहर का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान स्वामी विवेकानंद चौराहा और सर्विस रोड पर जलभराव होने के बाद जलकल विभाग के अधिकारियों को पानी निकासी के लिए निर्देश दिए गए। जिससे लोगों को दिक्कत न हो।