फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   railway's team inspectin in shikohabad

व्यापार बढ़ाने को रेलवे की मार्केटिंग टीम ने व्यापारियों और किसानों को दी जानकारी

Mon, 18 Jan 2021 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
railway's team inspectin in shikohabad
शिकोहाबाद- रेलवे की मार्केटिंग टीम मंडी में व्यापारियों को लदान के बारे में जानकारी देती हुई। - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, प्रयागराज से आई व्यापार विकास इकाई क ी टीम ने शनिवार को क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान टीम ने मंडी समिति के व्यापारियों, क्षेत्रीय किसानों और ट्रांसपोर्टरों से बातचीत की। साथ ही लोगों को रेलवे ट्रांसपोर्ट के विषय में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

व्यापार विकास इकाई क ी टीम में अधिकारी मुकेश मिश्रा, महेश शुक्ला, एचएस मीणा, केसी मीणा और राजेश्वर सिंह शामिल रहे। सभी अधिकारियों ने सर्वप्रथम मंडी समिति का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने यहां व्यापारियों, आढ़तियों से संपर्क कर उन्हें माल ढुलाई के लिए रेलवे की सेवा सस्ती और सुगम सुविधाएं दिलाने का आश्वासन दिया। टीम ने व्यापारियों को बताया कि सड़क मार्ग से माल ढुलाई में जो खर्चा आता है, उससे कम खर्चा रेलवे द्वारा माल गंतव्य तक पहुंचाने में आएगा। इस दौरान टीम के सदस्यों ने व्यापारियों को रेलवे ट्रांसपोर्ट की किफायती योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। किसान, व्यापारी और ट्रांसपोर्टर ने रेलवे की इस मुहिम का स्वागत किया है। आढ़तियों और व्यापारियों का कहना है कि माल ढुलाई के लिए मंडी समिति को रेल सेवा मिल जाए तो उनका माल ढुलाई में आने वाला काफी खर्चा कम हो जाएगा और माल भी गंतव्य तक समय से पहुंचेगा। अधिकारी मुकेश मिश्रा ने बताया कि अगर किसान, व्यापारी और ट्रांसपोर्टर अपने माल को रेलवे द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान तक भेजने को तैयार होते हैं, तो रेलवे प्रशासन उन्हें कई लाभकारी योजनाएं मुहैया कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed