{"_id":"57f69d574f1c1bcd4e271639","slug":"railway-ram-barat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजधज कर निकली रेलवे की राम बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजधज कर निकली रेलवे की राम बरात
Amar Ujala
Updated Fri, 07 Oct 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
सजधज कर निकली रेलवे की राम बरात
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दर्जन झांकियाें ने दर्शकों का मोहा मन
नगर में रेलवे द्वारा आयोजित मंचीय रामलीला में दशरथ नंदन श्रीराम, बरात लेकर जनक नंदनी सीता को ब्याहने चले। राम की बारात में देवी देवताओं सहित अन्य लोगों ने भी भाग लिया। श्रीराम की बरात का शुभारंभ मंडल रेल यातायात प्रबंधक के आवास से हुआ। डीटीएम डा शुभम शर्मा ने श्रीराम उनके भाइयों आदि के स्वरूपों को तिलक लगा व आरती उतारकर श्रीराम बरात को रवाना किया।
बरात गुरुवार रात्रि नौ बजे रेलवे कोठी नंबर-60 से प्रारंभ हुई। जहां सबसे आगे गौरी पुत्र गणेश की सवारी थी। काली का अखाड़ा सहित लगभग एक दर्जन झांकियां लोगों को आकर्षित कर रहीं थीं। रेलवे क्षेत्र में जगह-जगह तोरणद्वार बनाये गये थे। जहां-जहां से बरात निकली लोगों ने श्रीराम की आरती उतारी। बरात अहाता शोभाराम पूर्वी रेलवे फाटक, दीपा चौराहा होते हुए मंटारोड कंपनी बाग, न्यू रेलवे कालोनी, मनोरंजन केन्द्र होते हुए कंपनी बाग मैदान के सामने दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर स्थित जनकपुरी पहुंचकर संपन्न हुई। बरात का पुष्प वर्षाकर भव्य स्वागत किया। इसके बाद श्रीराम के विवाह की अन्य लीलाओं का मंचन किया गया। एसीएम अमन वर्मा, एओएम आरपी सिंह, एडीईई एपी गौतम, ओपी पाठक, धर्मेन्द्र कुमार, देवकी नंदन, एईएन आरएस टैगोर, एके मिश्रा, एके सिन्हा, एके अवस्थी, डा अविनाश, एमपी मिश्रा, सुरेन्द्र प्रकाश, एके लाल, किशोरी लाल, सुभाष शर्मा अनिल उपाध्याय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।