फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Railway Ministry gives green signal to stoppage of Tejas Express in Tundla

Firozabad News: टूंडला में तेजस एक्सप्रेस के ठहराव को रेल मंत्रालय ने दी हरी झंडी

Thu, 08 Aug 2024 01:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 08 Aug 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Railway Ministry gives green signal to stoppage of Tejas Express in Tundla
टूंडला। तेजस एक्सप्रेस के ठहराव के लिए उठ रही मांग को रेल मंत्रालय ने स्वीकार करते हुए टूंडला में ठहराव को हरी झंडी दे दी है। नई दिल्ली से लखनऊ जाने वाली तेजस एक्सप्रेस का टूंडला में जल्द ही ठहराव दिया जाएगा। इस महत्वपूर्ण ट्रेन का ठहराव होने से टूंडला ही नहीं आगरा मंडल के यात्रियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन



प्रयागराज मंडल का टूंडला जंक्शन महत्वपूर्ण स्टेशन होने पर यहां वंदेभारत, तेजस व राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए लंबे समय से मांग चली आ रही है। क्षेत्रीय जनता और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई दिल्ली से लखनऊ जाने वाली 82501 व 82502 तेजस एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल व पूर्व सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन ने रेलमंत्री को पत्राचार किया था तथा प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग की थी।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक (काेचिंग) विवेक कुमार सिन्हा ने तेजस एक्सप्रेस के ठहराव के लिए रेल महाप्रबंधक प्रयागराज, रेल महाप्रबंधक नई दिल्ली व रेल महाप्रबंधक गोरखपुर को नोटिस जारी कर दिया है। जल्द ही इस ट्रेन के ठहराव की तिथि भी घोषित की जाएगी। इस ट्रेन के टूंडला में ठहराव से फिरोजाबाद, आगरा, एटा व मथुरा के यात्रियों को लाभ होगा। रेलवे परामर्शदात्री समिति सदस्य श्रीकृष्ण गौतम ने ट्रेन के ठहराव पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि वे उक्त ट्रेन के ठहराव को लेकर कई बार रेलमंत्री से मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed