फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Raids conducted on 24 coaching centers in the district; notices issued for failing to meet standards.

Firozabad News: जिले के 24 कोचिंग सेंटरों पर छापा, मानक पूरे न मिलने पर नोटिस

Thu, 25 Jun 2026 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 25 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Raids conducted on 24 coaching centers in the district; notices issued for failing to meet standards.
प्राइवेट बैंक में निरीक्षण कर फायर सिलेंडर चेक करते सीएफओ। स्त्रोत: विभाग - फोटो : प्राइवेट बैंक में निरीक्षण कर फायर सिलेंडर चेक करते सीएफओ। स्त्रोत: विभाग
फिरोजाबाद। लखनऊ के कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड के बाद जनपद में प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। अग्निशमन विभाग और उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) की संयुक्त टीमों ने जिलेभर में व्यापक जांच अभियान चलाते हुए 24 कोचिंग सेंटरों समेत अस्पतालों, लाइब्रेरी, होटलों, रेस्तरां और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जांच में अधिकांश संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई, जिसके बाद संबंधित संचालकों को नोटिस जारी कर खामियां दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

फिरोजाबाद, टूंडला, शिकोहाबाद और सिरसागंज तहसील क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के दौरान कई कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी बेसमेंट एवं प्रथम तल पर संचालित पाए गए। कई स्थानों पर फायर एक्सटिंग्यूशर, फायर अलार्म सिस्टम, हाइड्रेंट, होज रील और अन्य आवश्यक अग्निशमन उपकरण या तो उपलब्ध नहीं थे या फिर कार्यशील स्थिति में नहीं मिले।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी सतेंद्र पांडेय ने फिरोजाबाद तहसील क्षेत्र में रे क्लासेज, अशोका कॉम्प्लेक्स पोस्ट ऑफिस, कविता लाइब्रेरी, श्री यशवंतराव गांधीदेवी सदन, शांति कुंज और आदित्य मॉल सहित कई संस्थानों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरसागंज तहसील में जॉन लाइब्रेरी, चौधरी लाइब्रेरी, परसाई लाइब्रेरी, वर्धन लाइब्रेरी और माइंड ट्री लाइब्रेरी का निरीक्षण किया गया। अधिकांश लाइब्रेरी में अग्निशमन व्यवस्थाएं स्थापित नहीं मिलीं। कुछ लाइब्रेरी बेसमेंट और प्रथम तल पर संचालित पाई गईं। ऐसे संस्थानों के संचालकों को बेसमेंट में संचालित कक्षाओं को तत्काल बंद करने तथा मानकों के अनुरूप अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाएं स्थापित करने के निर्देश दिए गए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि जिन संस्थानों में गंभीर खामियां मिली हैं, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। अनुपालन नहीं करने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed