फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   raghuvar aur jayamaal dekhee dev barisahin suman ...

रघुवर उर जयमाल देखि देव बरिसहिं सुमन ...

Tue, 27 Sep 2016 01:26 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Tue, 27 Sep 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
raghuvar aur jayamaal dekhee dev barisahin suman ...
रघुवर उर जयमाल देखि देव बरिसहिं सुमन ... - फोटो : Amar Ujala
-श्रीराम द्वारा धनुष तोड़ते ही मां जानकी ने पहनाई वरमाला, देवताओं ने की पुष्पवर्षा
विज्ञापन

-पुष्प वाटिका में गौरी पूजन, धनुष यज्ञ व परशुराम संवाद की लीला देख दर्शक हुए मुग्ध

रामलीला महोत्सव में सोमवार को रामलीला के विशाल मैदान की पुष्प वाटिका में गौरी पूजन, धनुष यज्ञ, श्रीराम द्वारा शिव का धनुष तोड़ना, परशुराम संवाद, जानकी द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम के गले में वरमाला पहनाने, देवताओं द्वारा पुष्पवर्षा करने की लीला देखकर दर्शक मुग्ध हो गए।

भगवान श्रीराम का डोला मैदान में पहुंचते ही लीला का मंचन शुरू होता है। राजा जनक सीता के स्वयंवर की घोषणा कर देते हैं कि जो कोई शिव का धनुष तोड़ेगा, मेरी पुत्री उसे अपना वर चुनेगी। स्वयंवर में बड़े-बड़े राजा महाराज बुलाए गए। भगवान राम, लक्ष्मण भी गुरु विश्वामित्र के साथ पहुंचते हैं। मां जानकी गौरी पूजन के लिए सहेलियों के साथ जाती हैं। सहेलियां जय जय जय गिरिराज किशोरी, जय महेश मुख चंद्र चकोरी गीत गाते हुए चल रही हैं।
विज्ञापन

उसी समय श्रीराम की नजर सीता पर पड़ती है। शिव धनुष तोड़ने को बड़े-बड़े राजाओं ने जोर आजमाइश की, परंतु कोई धनुष को हिला भी नहीं सका। गुरु की आज्ञा मिलते ही श्रीराम ने शिव धनुष का चाप चढ़ाया तो वह टूट गया। धनुष की टंकार से आसमान में देवता पुष्प वर्षा करने लगे। धनुष टूटते ही तीनों लोक हर्षित हो उठे। धनुष टूटते ही भगवान परशुराम की तपस्या भंग हो जाती है। गुस्से से तमतमाये परशुराम पहुंचते हैं। परशुराम, लक्ष्मण के बीच काफी देर तक संवाद होता है, परंतु असली रूप देख उन्होंने श्रीराम की आरती उतारी। रामलीला मैदान में उपस्थित हजारों दर्शक रामलीला का मंचन देख गदगद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामलीला में आज
रामलीला महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य रामबरात शाम सात बजे श्री राधाकृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर घंटाघर, गंज चौराहा, डाकखाना चौराहा होते हुए रामलीला मैदान में संपन्न होगी। लेबर कालोनी रामलीला महोत्सव में धनुष यज्ञ, लक्ष्मण परशुराम संवाद लीला का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed