फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Raghupati Raghav Rajaram melodies rang in Suhagnagri

सुहागनगरी में गूंजी रघुपति राघव राजाराम की धुन

Fri, 02 Oct 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 02 Oct 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
Raghupati Raghav Rajaram melodies rang in Suhagnagri
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस दौरान शहर में विभिन्न जगह सफाई अभियान, योग शिविर और रैलियां निकाली गई। जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने गांधी और शास्त्री के चित्र पर श्रद्धासमुन अर्पित कर उन्हें याद किया। एसपी पीयूूष श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई। राजनीतिक दलों ने गांधी पार्क जाकर प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

उधर, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुलाम जिलानी  की अध्यक्षता में गांधी और शास्त्री का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महेश पिप्पल, डॉ. वीके सिसौदिया, अरशद कुरैशी, राधेश्याम बघेल, महेशचंद्र शर्मा, माया गुप्ता, मीना शंखवार, नौसाद कुरैशी, नदीम, सुबूर अली आदि मौजूद रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने गांधी जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने गांधी और शास्त्री के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रांतीय महासचिव सतीशचंद्र अग्रवाल एवं अजय शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान किशन गुप्ता, रामखिलाड़ी, विक्की, राधेश्याम, घनश्यामदास, जसवीर सिंह, रामसेवक, हरपाल सिंह, बिल्लू शर्मा, श्यानलाल आदि मौजूद रहे। सपा महानगर अध्यक्ष हाशिम मंसूरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा पर माला पहनाकर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान धर्मवीर सिंह, सोनू, दिलशाद अली, राजू, सुशील,  लटूरी सिंह आदि उपस्थित रहे। आदर्श बाल शिक्षा निकेतन जू. हाईस्कूल की प्रबंधिका मुन्नीदेवी ने गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान सुमनलता, पंकज कुमार, महेंद्र सिंह, प्रिया, हेमलता आदि मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश भवन निर्माण एवं अन्य मजदूर यूनियन सीटू कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। प्रादेशिक सचिव नवल सिंह एडवोकेट ने कहा कि  गांधीजी ने अहिंसा के मार्ग पर चलकर अपनी लाठी के सहारे गुलामी से आजाद कराया। गोष्ठी में रामू पंडित, ओमकार, देवेंद्र कुमार, राजा जाटव , वीरेश कुमार ने विचार व्यक्त किया। राजवीर ने संचालन किया।
विज्ञापन

उधर, गुलशन ए रजा वेलफेयर सोसाइटी ने हबीबिया गेट पर कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान मौलाना तनवीर उल कादरी, शहर काजी सैयद शाहनियाज अली शहर काजी ने बच्चों और उनके अभिभावकों को गांधी जी से प्रेरणा लेने की बात कही। इस मौके पर उप्र अमन कमेटी के दिलशाद अली राजू, खालिद जमाल सिद्दीकी, मु अजहरूद्दीन, सैय्यद आमिल अली, मु. उमर फारुख मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed