फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Radha-Krishna bhajans listener on Jume

राधा-कृष्ण की भजनों पर झूमे श्रोता

Sun, 18 Oct 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 18 Oct 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
Radha-Krishna bhajans listener on Jume
जब राधा कृष्ण के भजनों की रसधारा बही तो भक्त नृत्य कर झूम उठे। भजनों में हो रही लगातार जुगलबंदी ने श्रोताओं को रात तक बांधे रखा। मौका था जय बाबा अमरनाथ बर्फानी समिति के भजन संध्या एवं जुगलबंदी कार्यक्रम का। कार्यक्रम शनिवार देर रात जीआर प्लाजा स्टेशन रोड पर आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ अनिल मित्तल  एवं राजीव मित्तल ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। मंच पर उपस्थित प्रख्यात भजन गायक विनोद अग्रवाल, बल्देव कृष्ण जगाधरी, युधिष्ठिर मलिक, सुनील मलिक, धीरज बाबा, महावीर शर्मा का स्वागत अनिल बिहारी गर्ग, पंकज अग्रवाल, राजकुमार मित्तल, राकेश गर्ग, राजेश अग्रवाल ने किया। गायकों ने ‘राधा राधा गाओ, श्याम श्याम गाओ’ भजन सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर होकर झूमने पर विवश कर दिया। इसके बाद मलिक बंधुओं के ‘राधा गोरी गोरी, कन्हैया तेरा कालो है’ के जवाब में विनोद अग्रवाल ने ‘वो तो कालो नहीं है मतवारो, जगत उजियारो, श्रीराधारानी को प्यारो है’ गाया। भजनों का सिलसिला श्रोताओं को इतना पसंद आया कि देर रात तक उत्साह के साथ झूमते रहे। कार्यक्रम के अंत में मीडिया प्रभारी अतुल गर्ग ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मोरमुकुट बंसल, कृष्ण गोपाल, बबलू बर्फानी, प्रदीप गर्ग, रमेशचंद्र मित्तल, अजय गुप्ता, राजकुमार वर्मा, गौरव बंसल, कपिल अगवाल, प्रद्युम्न अग्रवाल, पंकज जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed