फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   radha asthami,radha asthami firozabad,dwarkadhish mandir firozabad,fool bangla,mohalla duli firozabad,doodh wali gali firozabad,doodh wali gali,doodh wali gali mandir

फोटो - राधाष्टमी: मंदिरों में सजाए फूल बंगला, भजनों के साथ भक्ति की धूम

Wed, 26 Aug 2020 10:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
radha asthami,radha asthami firozabad,dwarkadhish mandir firozabad,fool bangla,mohalla duli firozabad,doodh wali gali firozabad,doodh wali gali,doodh wali gali mandir
राधाष्ठमी पर राधा रानी का हुआ अभिषेक । - फोटो : BHARATPUR
फिरोजाबाद। बृहस्पतिवार को शहर में राधाष्टमी की धूम रही। राधारानी का पंचामृत से अभिषेक किया गया। साथ ही मंदिरों में फूलबंगले सजाए गए। राधारानी का भव्य शृंगार किया गया। महिलाओं ने भजन-कीर्तन गाए। धार्मिक भजनों से मंदिर गूंजते रहे। महाआरती के साथ प्रसाद के रूप में मेवाखीर का वितरण किया गया। शहर के प्रमुख मंदिरों में भक्तजन शाम होते ही दर्शन के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

द्वारिकाधीश मंदिर कृष्णपाड़ा
द्वारिकाधीश महाराज के मंदिर में राधारानी का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर मंदिर महंत अभिषेक कुमार द्वारा जहां राधारानी का अभिषेक किया गया। सुबह दस बजे से हवन पूजन किया गया। शाम को महिलाओं द्वारा मंदिर परिसर के अंदर भजन संध्या हुई। शाम साढ़े छह बजे के बाद राधारानी के दर्शन के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए। राधारानी की झांकी भी सजाई गई। महाआरती के साथ प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर को भव्य रुप से सजाया गया था।
विज्ञापन

दाऊजी महाराज मंदिर दूध वाली गली
दूध वाली गली स्थित दाऊजी महाराज के मंदिर में भी राधारानी का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। मंदिर महंत राधेश्याम व शुभम मिश्रा द्वारा राधारानी का अभिषेक करने के साथ ही भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय दुकानदारों के साथ क्षेत्रीय लोग रहे। राधारानी के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजने लगा था। राधा रानी के दर्शन का दौर देर शाम तक जारी रहा। शाम को महाआरती के साथ ही देर शाम शयन आरती के बाद मंदिर के पट बंद कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राधा मोहन जी महाराज मंदिर मोहल्ला दुली
राधारानी का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मंदिर परिसर के अंदर मनाया गया। महंत अभिषेक श्याम भारद्वाज, सुनील शास्त्री कल्लू दीक्षित, सुभाष बंसल आदि ने पंचामृत से राधारानी का अभिषेक किया। खिचड़ी और खीर से राधारानी को भोग लगाया गया। इस दौरान मंदिर को आकर्षण रोशनी के साथ फूल बंगला भी सजाया गया। राधारानी की झांकी भी मंदिर परिसर के अंदर सजाई गई। शाम को गीता देवी, ममता देवी, सरिता, मुन्नीदेवी आदि महिलाओं द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। शाम को महाआरती के साथ प्रसाद का वितरण किया गया।
राधाकृष्ण मंदिर में भी मनाई गई राधाष्टमी
इमामबाड़ा चौराहा स्थित राधाकृष्ण मंदिर में राधारानी का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। मंदिर महंत विजय उपाध्याय द्वारा राधारानी का अभिषेक किया गया। मंदिर में राधारानी की झांकी भी सजाई गई। इस मौके पर महिलाओं द्वारा भजन संध्या का आयोजन भी किया गया। प्रमुख रुप से रिचा उपाध्याय, आशा अग्रवाल, लज्जादेवी, तारा, बीना पालीवाल, प्रार्ची पालीवाल, राधा अग्रवाल, सरिता, दीपाली, आरती आदि महिलाएं उपस्थित रहीं। वहीं शाम को महाआरती के साथ ही प्रसाद का वितरण किया गया।

इस बार कम हुई सजावट, श्रद्धालु भी आए कम
राधामोहन मंदिर के धार्मिक व्यवस्थापक प्रदीप दीक्षित कल्लू का कहना है कि इस बार मंदिरों में अत्याधिक सजावट नहीं की गई। श्रद्धालुओं की संख्या भी कम रही। पिछली साल भव्य फूल बंगला सजाया गया था। रंग-बिरंगी लाइटें लगाई गई थी। लोगों में भी उत्साह था। इस बार श्रद्धालु भी कम संख्या में ही आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed