फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Public drinking water crisis erupted, commotion, protesting

 पेयजल संकट पर भड़की जनता, हंगामा, नारेबाजी

Fri, 17 Jun 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 17 Jun 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Public drinking water crisis erupted, commotion, protesting
पेयजल समस्या को लेकर नगर निगम पर प्रदर्शन करते लोग
 भीषण गर्मी में पेयजल संकट से जूझ रही झलकारी नगर के लोगों ने शुक्रवार को नगर निगम पहुंचकर हंगामा और नारेबाजी की। इस दौरान जिम्मेदार अधिकारी न मिलने पर महिलाओं में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन

झलकारी नगर गली नं. तीन में पिछले आठ-दिनों से पानी की गंभीर समस्या है। क्षेत्रीय जनता ने कई बार शिकायत की, लेकिन निगम द्वारा सुनवाई न होने से शुक्रवार को जनता में आक्रोश फैल गया। भाजपा नेता मनोज शंखवार के नेतृत्व में महिला-पुरुष एकत्रित होकर शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे नगर निगम पहुंच गए। यहां कोई जिम्मेदारी अधिकारी न मिलने पर आक्रोशित महिलाआें ने हंगामा और नारेबाजी कर दी। इसके बाद सभी लोग जलकल विभाग पहुंचे। पेयजल समस्या के निदान को महिलाएं सबमर्सिबल लगाने की मांग पर अड़ गई। जनता की समस्या को देखते हुए जलकल विभाग के जेई क्षेत्र में समस्या देखने पहुंचे। उन्होंने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगाें का आक्रोश शांत हो सका। इस दौरान लवकुश, विपिन, नीतू, उर्मिला, ज्ञान श्री, सरिता, सोमेश, मालती, मीरा देवी, गुड्डी देवी, दौजीराम, पवन, संजय, श्रीकिशन आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


जनता की शिकायत पर झलकारी नगर में जाकर समस्या देखी तो पानी चलता मिला। कुछ दिन पूर्व मोटर खराब हो गई थी। इसके बाद से बिजली आपूर्ति की समस्या बनी हुई थी। इससे पेयजल की समस्या बनी हुई थी। जल्द समस्या का निदान करा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीके सिंह-अवर अभियंता

खाली रही टंकियां, एक सैकड़ा तक पहुंची टैंकरों की डिमांड 
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। बुधवार को फाल्ट के कारण आधे शहर की बत्ती गुल हो गई। इससे शहर की सुहाग नगर, विभव नगर, आगरा गेट, करबला की टंकियां खाली रह गई और क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित रही। इधर शुक्रवार सुबह से ही पानी की टैंकरों की खासी डिमांड रही। शाम तक टैंकरों की डिमांड एक सैकड़ा तक पहुंच गई। सायं छह बजे तक 70 टैंकरों से पानी आपूर्ति की जा चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed