फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Provoking outrage against the police, jam commotion and sabotage

पुलिस के खिलाफ भड़का आक्रोश, जाम- हंगामा और तोड़फोड़

Fri, 07 Aug 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 07 Aug 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
Provoking outrage against the police, jam commotion and sabotage
छारबाग के लोगों की हत्या के विरोध में शुक्रवार को व्यापारी सड़कों पर उतर आए। बाजार बंद करा दिया। बाजार बंद कराने को लेकर  तकरार भी हुई। गुस्साए युवकों ने सब्जियों की ठेल पलट दी, एक आटो में तोड़-फोड़ भी की। पुलिस के विरोध में और आरोपियों की गिरफ्तारी व मृतकों के परिवारीजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर शव सड़क पर रख जाम लगा दिया। डीएम को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने पहुंचे शिकोहाबाद विधायक से लोगों की नोंकझोंक भी हुई। एक घंटे बाद पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया। उधर, एसपी ने चौकी प्रभारी रामनगर सहित चार लोगों को निलंबित कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन

बता दें, गुरुवार शाम को छारबाग निवासी कुलदीप पुत्र नंदराम और चंद्रवार गेट निवासी ओमकार गुप्ता पुत्र कैलाश चंद्र गुप्ता की गली बोहरान निवासी प्रदीप पक्ष ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना में नित्यानंद उर्फ बिहारी भी गोली लगने से घायल हो गए थे। शुक्रवार सुबह कुलदीप के परिवारीजनों में पुलिस की लापरवाही को लेकर आक्रोश फैल गया। व्यापारी भी बाजार बंद कराने सड़क पर उतर आए। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रामनगर पुलिस चौकी का घेराव किया। कुछ देर बाद यहां से आक्रोशित लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। मार्ग जाम कर डीएम को मौके पर बुलाने, छह घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी तथा मुआवजे की मांग की। इधर, बाजार बंद का एलान किए जाने के बाद भी आंशिक रूप से दुकानें खुली थी। इस पर लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने चंद्रवार गेट स्थित दीनानाथ पुत्र कुंवरपाल की दुकान और छक्कीलाल के ठेले पर रखी सब्जियां फेंक दी। इनके उग्र तेवर देख क्षेत्र का बाजार पूरी तरह ले बंद हो गया। बाद में शिकोहाबाद विधायक ओमप्रकाश वर्मा, सीओ सदर के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया। परिवारीजन कुलदीप के शव को पुलिस और विधायक के साथ छारबाग स्थित श्मशान घाट ले गए। यहां भी सीओ जगदीश सिंह से मृतक के परिवारीजनों से विवाद हो गया। इसके बाद परिवारीजन शव लेकर फतेहाबाद रोड स्थित तिकोनिया पहुंचे और जाम लगा दिया। विधायक ने समझाने का प्रयास किया, तो विधायक के खिलाफ ही नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद विधायक ओमप्रकाश वर्मा भी वहां से लौट आए। मामला बढ़ता देख पुलिस ने पीड़ितों दबाव बनाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं पुलिस प्रशासन की वार्ता के बाद परिवारीजन शव लेकर श्मशान घाट पहुंच गए। यहां कुलदीप के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी सहित चार निलंबित, दो गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव ने बताया कि देर रात चौकी प्रभारी अनिल कुमार, एचसीपी भजनलाल, हेड कांस्टेबिल महाराज सिंह और सिपाही अशोक कुमार को प्रथम दृष्टया लापरवाही का दोषी पाते हुए निलंबित कर दिया। वहीं पुलिस ने करन सिंह पुत्र मौजीराम और वीरी सिंह पुत्र प्रेम सिंह को गिरफ्तार किया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल का निरीक्षण कर आईजी ने लगाई फटकार
देर रात आईजी आगरा और डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर अस्पताल पहुंचकर मृतकों के परिवारीजनों से बात की। इसके बाद पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन में बैठक की। बैठक में पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ ही आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दिए।


घरों से नहीं निकले बच्चे
शुक्रवार सुबह से ही लोगों का आक्रोश देख बच्चे भी सहम गए। रामनगर, श्यामनगर, छारबाग सहित अन्य क्षेत्रों में रहने वाले बच्चे भय के कारण स्कूल नहीं गए। जो बच्चे स्कूल गए थे, उनको लेने के लिए दोपहर को ही अभिभावक पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed