{"_id":"4330df808bf7b2d6f87d4174c4d39892","slug":"protests-by-muslims-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिमों ने किया विरोध प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिमों ने किया विरोध प्रदर्शन
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 03 Dec 2015 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश तिवारी द्वारा लखनऊ में हजरत मोहम्मद साहब पर की गई टिपपणी से सुहागनगरी के मुस्लिमों में आक्रोश दिखा। जाटवपुरी चौराहा स्थित बसिया मस्जिद पर बैठक करने के बाद जुलूस निकाला और चौराहा जाम करने का प्रयास किया। सूचना पर सीओ सिटी और नगर मजिस्ट्रेट पुलिस बल के साथ पहुंच गए। जमीयत उलमा फीरोजाबाद की ओर से मौलाना सफी कासमी के नेतृत्व में डीएम को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
गत दिनों हिंदू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने हजरत मोहम्मद साहब पर टिप्पणी की थी। इसके विरोध में गुरुवार को मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह से जाटवपुरी चौराहा स्थित बसिया मस्जिद पर पहुंचा शुरू हो गए। उन्होंने कमलेश को फांसी दो और हिंदू महासभा पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। हंगामे की सूचना पर नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह, सीओ सिटी राजेश चौधरी के साथ कई थानों का फोर्स बसिया मस्जिद पहुंच गया। मौलाना सफी कासमी के नेतृत्व में डीएम को संबोधित ज्ञापन जमीयत उलमा फीरोजाबाद की ओर से नगर मजिस्ट्रेट को दिया। ज्ञापन देने के बाद युवा मस्जिद से बाहर महासभा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निकल आए। उन्होंने चौराहे पर जाम लगाने का प्रयास किया। हालांकि मौलाना इश्तियाक साहब ने जाम न लगाने की अपील की। इसके बाद भीड़ वहां से हट गई। मौलाना राशिद इकबाल, मुफ्ती कासिम रजी, मौलाना एजाज, मुफ्ती मोहम्मद हुजैफा, अब्दुल हलीम, मो. तहसीम रजी, मो.तनवीर रजी, मौलाना ऐनुल हुदा, मौलाना मुजीबुल हक, हाफिज शाहिद, मौलाना आलम मुस्तफा याकूबी सहित काफी लोग मौजूद थे।
इमामबाड़ा चौराहे से आज निकलेगा जुलूस
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। शहर काजी सैय्यद शाहनियाज अली और मौलाना तनवीर उल कादरी के अनुसार चार दिसंबर को सुबह 9.30 बजे तमाम मुसलमान व आशिक ए रसूल भी इमामबाड़ा चौराहे पर एकत्रित होंगे। इमामबाड़ा चौराहे से रसूलपुर थाने तक काली पट्टी बांधकर पैदल मार्च निकालकर ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन
जाटवपुरी चौराहे पर सक्रिय रहा फोर्स
मुस्लिम समाज के गुस्से को देख जाटव पुरी चौराहे पर पुलिस फोर्स सक्रिय रहा। पुलिस, प्रशासन के अधिकारी भी खबर लेते रहे।