फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   protest to increase circle rate of five villages

पांच गांव का सर्किल रेट बढ़ाने का विरोध

Tue, 16 Dec 2014 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 16 Dec 2014 11:26 PM IST
विज्ञापन
protest to increase circle rate of five villages
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे में सिर्फ पांच गांवों की सर्किल दरों में इजाफा किए जाने का सदर ब्लाक के अधिवक्ताओं ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि हाईवे के किनारे के अन्य गांवों की दरों में इजाफा होना चाहिए। तहसीलदार के स्टेनो को हटाने, चेंबरों के निर्माण तथा सफाई कर्मचारी तैनात करने की मांग की।
विज्ञापन

रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव व तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल डीएम विजय किरन आनंद से मिला। अधिवक्ताओं ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की जद में आ रहेे 31 गांवों में से सिर्फ पांच गांव की सर्किल दरों को दोगुना से अधिक करने का विरोध किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा जब पांच गांव की सर्किल दरों को बढ़ाया जा रहा है तो अन्य गांवों की दरों को भी बढ़ाया जाए। मान सिंह यादव एडवोकेट ने कहा यदि अन्य गांवों की भूमि की दरें नहीं बढ़ेंगी तो किसान प्रभावित होंगे। डीएम ने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया कि जिन पांच गांवों की दरों में इजाफा किया जा रहा है उनकी दरें काफी कम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शीघ्र अन्य गांवों की दरों में इजाफा होगा। इसके बाद अधिवक्ता सहमत हो गए। तहसीलदार सदर के पेशकार के स्थानांतरण की मांग की। अधिवक्ताओं के चेंबरों का निर्माण कराने तथा तहसील कंपाउंड की साफ सफाई को कर्मचारी तैनात करने को कहा। अशोक कुमार शर्मा, वीरेंद्रपाल सिंह, अतिवीर सिंह एडवोकेट, रामकुमार मिश्र, संतोष कुमार शुक्ला, नाजिम अली खान, केशवदेव, दिलीप यादव एडवोकेट, सत्यप्रकाश पिप्पल, गजेंद्र सिंह बौद्ध एडवोकेट, देवेंद्र बघेल थे।

लखनऊ से महंगा होगा सुहागनगरी में जमीन खरीदना
सुहागनगरी में जमीन खरीदना अब प्रदेश की राजधानी लखनऊ से महंगा होगा। प्रशासन ने सर्किल दरों में इजाफा करने का खाका खींच लिया है। आपत्तियों का  निस्तारण होने के साथ नई दरें जिले में प्रभावी हो जाएंगी।
प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज की सर्किल दरें आज भी 41520 रुपये प्रति वर्गमीटर हैं वहीं लखनऊ के गोमती नगर की दरें 16500 रुपये प्रति वर्गमीटर चल रहीं हैं। जबकि फीरोजाबाद के मुख्य शास्त्री बाजार की बात करें तो यहां 60 हजार प्रति वर्गमीटर की दरों से स्टांप शुल्क देना होगा।

मुख्य बाजार में भी सर्किल दरें हजरतगंज की सर्किल दरों से अधिक हैं। अपार्टमेंटों में तो फ्लैट खरीदना और भी महंगा हो जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से इन अपार्टमेंटों का चिन्हांकन कराया गया है। सदर तहसील में सर्किल दरों में 20 से लेकर 30 प्रतिशत तक का इजाफा किया जा रहा है। इसमें बल्देवी अपार्टमेंट की दरों में सर्वाधिक बढ़ोत्तरी की गई है। प्रमुख कारण हाईवे किनारे बना होना है।


रूपसपुर के साथ-साथ गुदांऊ क्षेत्र में 30 प्रतिशत तक का इजाफा कर दिया है। इस संबंध में  रजिस्टार सुरेशचंद्र मौर्या का कहना है कि नई सर्किल दरों पर पांच आपत्तियां मिली हैं। उन्होंने कहा इनका निस्तारण करने के साथ जिले में नई सर्किल दरें प्रभावी हो जाएंगी।

शहर के प्रमुख स्थलों की सर्किल दरें
शास्त्री मार्केट   60 से 60 हजार
मुख्य बाजार    50 से 60 हजार
सदर बाजार    30 से 40 हजार
गणेश नगर      28 से 30 हजार
विभवनगर      18 से 20 हजार
सुहागनगर       दस से 12 हजार
स्टेशन रोड  18 से 20 हजार

-प्रमुख मार्गों की नई दरें-
-जलेसर रोड सेंट्रल टाकीज से वाईपास तक 22 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपया प्रति वर्गमीटर।
-जलेसर रोड वाईपास से ककरऊ कोठी तक 18 से 20 हजार।
-कोटला रोड गंज चौराहा से वाईपास तक 30 हजार से ही बढ़ाकर 35 हजार प्रतिवर्गमीटर।
-कोटला रोड वाईपास से मंडी समिति तक 17 हजार से ही बढ़ाकर 22 हजार रुपया प्रति वर्गमीटर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed